September 27, 2024
  • होम
  • मनोरंजन
  • विजय देवरकोंडा ने फैंस के लिए खोला दिल, अपने खर्चे पर 100 लोगों को भेजा मनाली
विजय देवरकोंडा ने फैंस के लिए खोला दिल, अपने खर्चे पर 100 लोगों को भेजा मनाली

विजय देवरकोंडा ने फैंस के लिए खोला दिल, अपने खर्चे पर 100 लोगों को भेजा मनाली

  • WRITTEN BY: Vikas Rana
  • LAST UPDATED : February 18, 2023, 9:44 am IST

मुंबई। सुपरस्टार विजय देवरकोंडा पिछले कुछ सालो से दिल खोलकर अपने फैंस के लिए यात्राएं स्पांसर करते आ रहे हैं. इस साल 2023 में भी एक्टर ने 100 लोगों को अपने खर्चे पर मनाली ट्रिप पर भेजा हैं।

100 लोगो को मनाली यात्रा पर भेजा

साउथ के अभिनेता विजय देवरकोंडा जल्द ही अपनी अपकमिंग तेलुगु रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘कुशी’ पर काम शुरू करने वाले है। इसी के चलते एक्टर एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। बता दे, विजय देवरकोंडा ने पिछले कुछ सालों से  अपने फैंस के लिए ट्रिप स्पॉन्सर करते आ रहे हैं। वही हर साल की तरह इस साल भी वह 100 फैंस को अपने खर्चे पर मनाली की यात्रा पर भेज चुके है। दरअसल विजय देवरकोंडा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनके फैंस मनाली जाने के लिए हवाई जहाज से रवाना हो रहे हैं।

विजय ने सोशल मीडिया पर शेयर की वीडियो

बता दें, हाल ही में विजय देवरकोंडा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जो वीडियो पोस्ट की है, उसमे फैंस मनाली की यात्रा के लिए बेहद एक्साइटेड और खुश नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में फैंस विजय देवरकोंडा के लिए चीयर कर रहे है। साथ ही वीडियो को शेयर करते हुए विजय ने कैप्शन में लिखा, “सबसे प्यारे लोग” देशभर से चुने गए 100 लोग छुट्टी मनाने के लिए पहाड़ों पर जा रहे हैं। इस दौरान कई लोगों ने मुझे वीडियो भी भेजे हैं, ये देखकर मैंं काफी ज्यादा खुश हूं।

बिग बॉस के बाद चमकी अब्दू रोजिक की किस्मत, कॉमेडी शो में आएंगे नजर

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन