नई दिल्ली:बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल इन दिनों काफी सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उनकी फिल्म बैड न्यूज ने बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई की है। वैसे तो विक्की कौशल बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर है लेकिन इसके अलावा भी वो काफी सुर्खियां बटोरते हैं, लेकिन इस बार बात कुछ और है।
हाल ही में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना को साथ में रैंप वॉक करते देखा गया, इस पूरे इंसिडेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विक्की रश्मिका का हाथ थामे वॉक करते दिख रहे हैं।
विक्की इंडिया कॉन्टर वीक 2024 के फिनाले वीक का हिस्सा बनने पहुंचे थे, जहां उन्होंने फाल्गुनी शाहने का आउटफिट पहनकर रैंप वॉक किया। वॉक के दौरान ही विक्की की मुलाकात अचानक से रश्मिका मंदाना से हुई। इसके बाद विक्की ने रश्मिका से उनका हाथ मांगा और एक्टर उनका हाथ थामकर रैंप वॉक करने लगे। विक्की और रश्मिका के आउटफिट्स देखने में काफी सिमिलर थे।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया यूजर्स ने इस जोड़ी की खूब सराहना की, हालांकि, लोगों ने वीडियो पर अलग-अलग रिएक्शन दिए हैं। कुछ यूजर्स ने कहा ये जोड़ी तो रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी से भी बेस्ट हैं। तो किसी ने लिखा विक्की के साथ रश्मिका को नहीं बल्कि कटरीना को होना चाहिए था। एक यूजर ने तो विक्की से सवाल ही पूछ डाला कि- कटरीना मारती नहीं है क्या इसे?
Also Read…
पूरे 15 दिनों बाद बेटी संग इंडिया लौटीं ऐश्वर्या, ट्रोलर्स के निशाने पर अभिषेक बच्चन