22 साल बाद किसी महिला को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, ये है वजह

मुंबई : 60 और 70 के दशक की मशहूर अभिनेत्री आशा पारेख को इस साल दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाज़ा जाएगा। आशा पारेख 60 और 70 के दशक में दर्शकों के दिलों पर राज करती थी। ऐसे में, अब उनका दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाना उनके हर चाहने वाले के लिए खुशखबरी है। 30 सितंबर को आशा पारेख को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। आशा जी ने सिनेमा को बहुत कुछ दिया है, बहुत ही कम समय में ये बॉलीवुड की सबसे चहेती अभिनेत्री बन गई थी। ये अवॉर्ड अभिनेत्री को फिल्म इंडस्ट्री में दिए गए योगदान के लिए दिया जा रहा है।

79 उम्र की आशा पारेख को ये सम्मान 68वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड के दिन दिया जाएगा। आखिरी बार ये अवार्ड 2019 में हुआ था, जिसमें साउथ सुपरस्टार रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया था।

अवार्ड जीतने वाली पहली महिला

22 साल में ऐसा पहली बार हुआ है कि जब किसी महिला को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जा रहा हो। आखिरी बार साल 2000 में सिंगर आशा भोसले को इस अवार्ड से नवाजा गया था। इसके बाद ये अवार्ड जीतने वाली आशा पारेख पहली महिला हैं।

आशा पारेख से पहले आशा भोसले, लता मंगेशकर, दुर्गा खोटे, कानन देवी, रूबी मेयर्स और देविका रानी को भी दादा साहेब फाल्के+ से सम्मनित किया जा चुका है। देविका रानी साल 1969 में ये अवॉर्ड हासिल करने वाली पहली अभिनेत्री थी।

कैसे शुरू हुआ फिल्मों में सफर

आशा पारेख को आज कौन नहीं जानता है, लेकिन एक समय ऐसा था जब उन्हें कोई नहीं जानता था, मात्र दस साल की उम्र में उन्होंने सिनेमा जगत में कदम रख दिया था। उन्होंने 95 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है।
इस साल आशा पारेख को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, इस बारे में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने जानकारी दी दी कि इस साल 30 सितंबर को आशा पारेख को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

 

 

Raid On PFI: मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, PFI देश के दुश्मन और अलकायदा की परछाई है

Tags

actress asha parekh dadasaheb phalke awardasha parekhasha parekh bestowed with dadasaheb phalke awardasha parekh dadasaheb phalke awardawarddada saheb falke awarddada saheb phalke awarddada saheb phalke award 2022dada saheb phalke award to asha parekhdadasaheb phalke (film director)dadasaheb phalke awarddadasaheb phalke award (award category)dadasaheb phalke award 2022dadasaheb phalke award to actress asha parekhdadasaheb phalke award winners
विज्ञापन