October 25, 2024
Advertisement
  • होम
  • मनोरंजन
  • सब्जी वाला दे रहा था सलमान खान को धमकी, झारखंड में हुआ गिरफ्तार
सब्जी वाला दे रहा था सलमान खान को धमकी, झारखंड में हुआ गिरफ्तार

सब्जी वाला दे रहा था सलमान खान को धमकी, झारखंड में हुआ गिरफ्तार

  • WRITTEN BY: Manisha Shukla
  • LAST UPDATED : October 24, 2024, 10:19 pm IST
  • Google News

मुंबई: बॉलीवुड स्टार सलमान खान को धमकी देने और 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के आरोप में एक शख्स को झारखंड के जमशेदपुर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी शेख हुसैन ने खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताया था। पिछले हफ्ते मुंबई ट्रैफिक पुलिस के वाट्सऐप पर धमकी भरा मैसेज भेजा था। मुंबई पुलिस की वर्ली यूनिट ने जमशेदपुर पुलिस के साथ मिलकर उसे पकड़ा और अब उसे ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लाया जाएगा।

‘माफी’ संदेश क्यों भेजा गया

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने झारखंड में उस नंबर को ट्रेस कर लिया और आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें भेजी गईं। उन्होंने बताया कि एक अन्य टीम गुवाहाटी भी भेजी गई थी। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने मैसेज भेजने वाले का पता लगाने के लिए अपनी जांच शुरू कर दी, लेकिन मुंबई ट्रैफिक पुलिस को उसी मोबाइल फोन नंबर से एक ‘माफी’ संदेश मिला, जिसमें कहा गया था कि यह गलती से हुआ।

मुंबई पुलिस है एक्शन

मुंबई पुलिस ने कहा, “जमशेदपुर में स्थानीय पुलिस की मदद से जांच की गई और धमकी भरे संदेश भेजने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया। अब उसे मुंबई लाया जाएगा।” सलमान को लगातार धमकियां मिल रही हैं गौरतलब है कि अभिनेता सलमान खान को इससे पहले लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जान से मारने की धमकी मिली थी। गिरोह के संदिग्ध सदस्यों ने इस साल अप्रैल में सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर गोलीबारी की थी। कुछ महीने पहले नवी मुंबई पुलिस ने खान की हत्या की बिश्नोई गिरोह की साजिश का पर्दाफाश किया था, जिसके बाद अभिनेता की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

 

यह भी पढ़ें :-

ऐश्वर्या राय को किसिंग सीन करना पड़ा था भारी, मिला था लीगल नोटिस

 

Tags

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन