इंडस्ट्री की पॉपुलर जोड़ी अंकिता लोखंडे और विक्की जैन हर साल की तरह इस बार भी होली का जश्न धूमधाम से मनाया। अंकिता लोखंडे ने पार्टी में लाल साड़ी में ग्लैमरस लुक अपनाया, जबकि विक्की जैन व्हाइट कुर्ता पहने नजर आए। पार्टी के दौरान निया शर्मा ने अंकिता को गोद में उठाकर डांस किया। साथ ही मन्नारा चोपड़ा और मनीषा रानी ने भी जमकर डांस किया।
मुंबई: इंडस्ट्री की पॉपुलर जोड़ी अंकिता लोखंडे और विक्की जैन हर साल की तरह इस बार भी होली का जश्न धूमधाम से मनाया। होली के जश्न को ओर खास बनाने के लिए कपल ने मुंबई के एक लग्जरी होटल में ग्रैंड होली पार्टी रखी. इस पार्टी में टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल हुए। वहीं अब इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
View this post on Instagram
अंकिता लोखंडे ने पार्टी में लाल साड़ी में ग्लैमरस लुक अपनाया, जबकि विक्की जैन व्हाइट कुर्ता पहने नजर आए। बाद में अंकिता ने अपने लुक को बदलते हुए शॉर्ट ड्रेस में भी जलवा बिखेरा। इस शानदार पार्टी में टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें एकता कपूर, अनीता हसनंदानी, उर्वशी ढोलकिया, निया शर्मा, मन्नारा चोपड़ा और ईशा मालवीय जैसी कई अभिनेत्रियां शामिल थीं।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
पार्टी के दौरान निया शर्मा ने अंकिता को गोद में उठाकर डांस किया। साथ ही मन्नारा चोपड़ा और मनीषा रानी ने भी जमकर डांस किया। दोनों ने व्हाइट आउटफिट कैरी किया था और उनकी एनर्जी ने पार्टी का माहौल और भी रंगीन बना दिया। एक्ट्रेस ईशा मालवीय ने भी अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन के सात जलेबी बाई जाने पर नाचती हई नज़र आई.
View this post on Instagram
इस पार्टी में बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट दिग्विजय राठी, करणवीर मेहरा और चुम दरांग भी पहुंचे और खूब मस्ती की। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश भी पार्टी में शामिल हुए और दोनों के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की होली पार्टी हर साल की तरह इस बार भी सुर्खियों में रही, जिसमें सेलेब्स ने जमकर डांस, मस्ती और धमाल किया।