September 27, 2024
  • होम
  • मनोरंजन
  • TMKOC: एक एपिसोड के लिए कितनी फीस लेते हैं जेठालाल, ये है असल कमाई
TMKOC: एक एपिसोड के लिए कितनी फीस लेते हैं जेठालाल, ये है असल कमाई

TMKOC: एक एपिसोड के लिए कितनी फीस लेते हैं जेठालाल, ये है असल कमाई

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : October 28, 2022, 10:28 pm IST

मुंबई: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी का फेमस काॅमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ लगातार फैंस के बीच काफी लोकप्रिय रहता है। इस शो को 15 साल हो चुके हैं, बावजूद इसके आज भी दर्शकों के बीच इसका बज बना हुआ है। टीआरपी लिस्ट में भी असित मोदी का ये काॅमेडी शो हमेशा ही टाॅप लिस्ट में अपनी जगह बनाता है। इस शो को हर उम्र के लोग देखना बेहद पसंद करते हैं। दर्शकों के बीच इस शो की कहानी ही नहीं बल्कि इसके कलाकारों को भी खूब पसंद किया जाता है। उनमें से से एक कलाकार है जेठालाल, जो शो में मुसीबतों में घिरे नजर आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं जेठालाल उर्फ़ दिलीप जोशी एक एपिसोड के लिए कितनी फीस चार्ज करते हैं।

जेठालाल की फीस

इस शो में जेठालाल का किरदार दिलीप जोशी निभाते हैं। शो में उनकी उपस्थिति दर्शकों का खूब मनोरंजन करती हैं। फैंस शो में जेठालाल को देखना खूब पसंद करते हैं। ऐसे में आपको बता दें वो सिटकॉम के हर एपिसोड के लिए लगभग 1.5 लाख रुपए की फीस चार्ज करते हैं। इस तरह से वह शो में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेता हैं। जेठालाल का इतना फीस लेना तो बनता भी है। आखिर उनकी फैन फॉलोविंग भी तो कमाल की है। वो अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। अगर जेठालाल शो में एक दिन भी नहीं दिखते तो फैंस उन्हें मिस करने लग जाते हैं।

टप्पू करेंगे वापसी

कई एपिसोड बीत गए लेकिन शो में टप्पू नहीं दिखें। अब खबरे आ रही हैं कि भव्य गांधी (Bhavya Gandhi) अब शो में वापसी करने वाले हैं। इस शो में छोटे टप्पू की भूमिका में भव्य गांधी नजर आए थे। भव्य गांधी ने इस कैरेक्टर में अपनी पूरी जान डाल दी थी। लोगों ने भी उन्हें खूब पसंद किया था। हालांकि, कई सालों पहले भव्य ने इस शो को छोड़ दिया था। कोरोना काल के दौरान भव्य के पिता का भी निधन हो गया था। अब खबरें आ रही हैं कि एक बार फिर से वो टप्पू की भूमिका में शो पर वापसी करेंगे। अब अगर शो में पुराने टप्पू की एंट्री होगी तो फैंस भी खुश हो जाएंगे।

 

भोपाल: क्लोरीन गैस लीक होने से दहशत, एक टन के सिलेंडर को पानी में डालकर किया गया ब्लॉक

T20 World Cup 2022: भारत ने नीदरलैंड्स को दिया 180 का लक्षय, कोहली और सुर्या के बल्ले ने किया धमाल

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन