September 27, 2024
  • होम
  • मनोरंजन
  • TMKOC: आज भी बचपन जितनी क्यूट है ये एक्ट्रेस, क्या आपने पहचाना
TMKOC: आज भी बचपन जितनी क्यूट है ये एक्ट्रेस, क्या आपने पहचाना

TMKOC: आज भी बचपन जितनी क्यूट है ये एक्ट्रेस, क्या आपने पहचाना

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : October 17, 2022, 10:39 pm IST

मुंबई: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी का फेमस काॅमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ लगातार फैंस के बीच काफी लोकप्रिय रहता है। इस शो को 15 साल हो चुके हैं, बावजूद इसके आज भी दर्शकों के बीच इसका बज बना हुआ है। टीआरपी लिस्ट में भी असित मोदी का ये काॅमेडी शो हमेशा ही टाॅप लिस्ट में अपनी जगह बना ता है। इस शो को हर उम्र के लोग देखना बेहद पसंद करते हैं। दर्शकों के बीच इस शो की कहानी ही नहीं बल्कि इसके कलाकारों को भी खूब पसंद किया जाता है। ऐसे में अब शो की एक हसीना की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। ये हसीना कोई और नहीं बल्कि सबकी चहेती और सबसे ज्यादा जेठालाल की पसंदीदा बबिता जी की है।

वायरल हुई तस्वीर

आपको बता दें, ये अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता की है। बबिता जी की ये तस्वीर बचपन के दिनों की है। बचपन के दिनों में अभिनेत्री बिल्कुल ही अलग दिखती थी। मुनमुन दत्ता पहले की तुलना में आज पूरी तरह से बदल गई हैं। वैसे कुछ भी कहें बबिता जी के चेहरे पर बचपन की वो मासूमियत अब भी पहले की तरह बरकरार है। मुनमुन बचपन से ही बेहद क्यूट थी।

ऐसा रहा करियर

आपको बता दें कि मुनमुन दत्ता ने साल 2004 में अपने करियर की शुरुआतटेलीविजन शो ‘हम सब बाराती’ से की थी। इस शो के बाद जब 2008 में असित मोदी का कॉमेडी शो ‘तारक मेहता’ शुरू हुआ तब से ही मुनमुन दत्ता इस शो से जुड़ी हुईं हैं। वह शो में बबीता अय्यर की भूमिका निभा रही हैं। इस शो से वह घर-घर में मशहूर हो चुकी हैं। जेठालाल और बबीता अय्यर जी की प्यारी सी केमिस्ट्री लोगों को शो में खूब हंसाती है। टेलीविजन के अलावा मुनमुन दत्ता बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा भी रह चुकी हैं।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन