September 27, 2024
  • होम
  • मनोरंजन
  • TMKOC : इस वजह से छोड़ा निर्देशक ने शो, मालव राजदा ने बताई बात
TMKOC : इस वजह से छोड़ा निर्देशक ने शो, मालव राजदा ने बताई बात

TMKOC : इस वजह से छोड़ा निर्देशक ने शो, मालव राजदा ने बताई बात

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : January 3, 2023, 4:38 pm IST

मुंबई: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी का फेमस काॅमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है। इस शो को 15 साल हो चुके हैं, बावजूद इसके आज भी दर्शकों के बीच इसका बज बना हुआ है। टीआरपी लिस्ट में भी असित मोदी का ये काॅमेडी शो हमेशा ही टाॅप लिस्ट में अपनी जगह बना लेता है। इस शो को हर उम्र के लोग देखना बेहद पसंद करते हैं। दर्शकों के बीच इस शो की कहानी ही नहीं बल्कि इसके कलाकारों को भी खूब पसंद किया जाता है। शो का हर किरदार दर्शकों को बेहद पसंद हैं।

वहीं कुछ ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने शो को अलविदा कह दिया है। पहले दिशा वकानी और शैलेश लोढ़ा जैसे बड़े कलाकारों ने शो को छोड़ा और अब इस लिस्ट में एक और नाम शामिल हो गया है। दरअसल, दिशा वकानी और शैलेश लोढ़ा जैसे बड़े कलाकारों के बाद अब शो के निर्देशक मालव राजदा ने भी शो को छोड़ दिया है। इस खबर में हम आपको बताते हैं कि निर्देशक ने क्यों छोड़ा शो।

ये है वजह

ख़बरों की मानें तो शो छोड़ने का कारण पूछे जाने पर निर्देशक ने कहा, ’14 साल तक शो में करने के बाद, मुझे लगा कि मैं एक कंफर्ट जोन की तरफ चला गया हूँ। इस फैसले को लेकर मैंने क्रिएटिव रूप से बढ़ने के बारे में विचार बनाया। इस शो से बाहर निकलना और खुद को चुनौती देना सबसे अच्छा है।’ अपने 14 साल के सफर के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया, “ये 14 साल मेरे जीवन के बहुत खूबसूरत है। इस शो से मैंने न केवल शोहरत और पैसा कमाया है बल्कि अपनी पत्नी प्रिया भी पाई।”

इन लोगों ने कहा TMKOC को अलविदा

बता दें कि राजदा से पहले नेहा मेहता, राज अनादकत और शैलेश लोढ़ा भी शो को छोड़ चुके हैं। दिलचस्प बात यह है कि राजदा की पत्नी, जो शो का हिस्सा हैं वो भी शो छोड़ने पर मन बना रही हैं। फिलहाल उनकी मेकर्स से बातचीत जारी है।

 

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags