September 27, 2024
  • होम
  • मनोरंजन
  • TKSS: शो में नजर आई परिणीति चोपड़ा, कपिल शर्मा ने पहले कहा-वेलकम बेबी फिर बोलें दीदी
TKSS: शो में नजर आई परिणीति चोपड़ा, कपिल शर्मा ने पहले कहा-वेलकम बेबी फिर बोलें दीदी

TKSS: शो में नजर आई परिणीति चोपड़ा, कपिल शर्मा ने पहले कहा-वेलकम बेबी फिर बोलें दीदी

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : October 11, 2022, 5:53 pm IST

मुंबई: The Kapil Sharma Show: कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ का नया सीजन शुरू हो गया है। नए सीजन को दर्शकों का बेहद प्यार मिल रहा है। जब से नया सीजन शुरू हुआ है, तभी से ये सुर्ख़ियों में बना हुआ है। कपिल शर्मा (Kapil Sharma) अपने नए स्टार कास्ट के साथ दर्शकों का खूब हंसाते हैं। यही नहीं, शो में अभी तक कई सितारे शामिल हो चुके हैं। अक्षय कुमार से लेकर कमल हासन के कई सितारे कपिल शर्मा के शो में नजर आए। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) शो में नजर आई हैं, जिनके साथ कपिल शर्मा फ्लर्ट करते हुए दिख रहे हैं।

परिणीति को देख कपिल के उड़े होश

‘द कपिल शर्मा शो’ के अपकमिंग एपिसोड में परिणीति चोपड़ा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कोड नेम तिरंगा’ के प्रमोशन के लिए पहुंची थी। उनके साथ हार्डी संधू और शरद केलकर समेत फिल्म से जुड़े कलाकार भी शो में शामिल हुए। इस दौरान कपिल ने सभी स्टार्स के साथ खूब मजे भी किए। हालांकि, जब उन्होंने परिणीति के साथ फ्लर्ट करने की कोशिश की तो उनपर पलटवार हो गया।

अभिनेत्री को कहना पड़ा ‘दीदी’

कपिल शर्मा परिणीति चोपड़ा का शो में वेलकम करते हैं। साथ ही उनके साथ फ्लर्ट करने की कोशिश भी करते हैं। कपिल कहते हैं, “मेरे शो में आपका बेहद स्वागत है, मेरे दिल में भी आपका वेलकम है बेबी।” इतने में परिणीति बताती हैं कि इस शो में उनके माता-पिता भी आए हुए हैं। फिर कपिल अचानक से परिणीति को दीदी कहने लग जाते हैं।

माता-पिता से डरे कपिल शर्मा

परिणीति चोपड़ा के माता-पिता को देख कर कपिल शर्मा डर जाते हैं। तभी परिणीति केहित हैं, मैं एक बात को सबको बताना चाहती हूँ कि आज मेरे मम्मी-पापा भी शो में आए हुए हैं। फिर कपिल कहते हैं – मैंने तो दीदी कहा दीदी। इसके बाद कॉमेडियन शरद केलकर का मजाक उड़ाते हैं और बाकी सितारों का हंस-हंस कर बुरा हाल हो जाता है। दर्शक कपिल शर्मा की मस्ती देख खूब हंस रहे हैं।

 

 

YRKKH: अभिमन्यु जाएगा मुंबई, क्या एक दूसरे को भुलाकर आगे बढ़ पाएंगे अभिरा

YRKKH: अपने प्यार को भुलाकर आगे बढ़ पाएंगे अभिमन्यु-अक्षरा, मंजिरी से है उम्मीद

Tags