September 8, 2024
  • होम
  • प्रियंका चोपड़ा के बॉलीवुड छोड़ने की ये थी बड़ी वजह, खुद किया खुलासा

प्रियंका चोपड़ा के बॉलीवुड छोड़ने की ये थी बड़ी वजह, खुद किया खुलासा

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : March 28, 2023, 3:28 pm IST

मुंबई: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। आज वो अपनी मेहनत से दुनियाभर में अलग पहचान बना चुकी हैं। प्रियंका का नाम बी टाउन की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार है। बॉलीवुड में इतनी सक्सेस मिलने के बाद भी प्रियंका ने हॉलीवुड में हाथ आजमाने का फैसला किया। वहीं प्रियंका का ध्यान भी हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर ज्यादा रहता है। अब देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया है हॉलीवुड में जाना उनकी मर्जी नहीं बल्कि मज़बूरी थी।

ये थी वजह

प्रियंका ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया है कि उन्होंने अपने करियर के पीक पर बॉलीवुड छोड़कर हॉलीवुड में जाने का फैसला क्यों किया था। दरअसल, इस बात का खुलासा अभिनेत्री ने डैक्स शेफर्ड के पोडकास्ट ‘आर्मचेयर एक्सपर्ट’ से बात करते ये खुलासा किया था। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें अच्छे रोल नहीं मिल रहे थे। वो बॉलीवुड इंडस्ट्री में भारी संघर्ष कर रही थी और यहां से कैसे भी निकलना चाहती थी। इस दौरान प्रियंका की दोस्त अंजुला आचार्य ने उन्हें वेस्ट में म्यूजिक में किस्मत आजमाने की सलाह दी। प्रियंका ने कहा कि मुझे इस इंडस्ट्री से अलग किया जा रहा था। मुझे फिल्मों के लिए कास्ट नहीं किया जा रहा था, मैं बहुत परेशान हो गई थी। मैं राजनीती का खेल खेलने में बिल्कुल भी अच्छी नहीं इसलिए मैं राजनीति से थक गई और मैंने ब्रेक लेना जरुरी समझा।

प्रियंका की निजी जिंदगी

बॉलीवुड से निकलने के बाद प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड सिंगर निक जोनास के साथ रिलेशनशिप में दिखी। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, सिंगर निक जोनस के साथ साल 2018 में शादी के बंधन में बंधी। पिछले साल ही एक्ट्रेस ने सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती को जन्म दिया। एक्ट्रेस अच्छे से एक मां होने का फर्ज अदा करती है। बेटी के साथ घूमने से लेकर उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताने तक का प्रियंका कोई मौका नहीं छोड़ती है। सोशल मीडिया पर प्रियंका अक्सर मालती संग अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती है।

प्रियंका की अपकमिंग फ़िल्में

वर्कफ्रंट की बात करे तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एक शानदार वेब सीरीज सिटाडेल में नजर आएंगी। प्रियंका फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ आलिया और कैटरीना भी नजर आएंगी। अभिनेत्री लंबे समय बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं।

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन