• होम
  • मनोरंजन
  • सबके सामने टॉप उतार चुकी है महाकुंभ में पहुंचीं ये साध्वी, 12 सालों से किसी के साथ नहीं बनाए हैं यौन संबंध

सबके सामने टॉप उतार चुकी है महाकुंभ में पहुंचीं ये साध्वी, 12 सालों से किसी के साथ नहीं बनाए हैं यौन संबंध

एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी अब साध्वी बन चुकी हैं। वो भी महाकुंभ में पहुंचीं हुई हैं। क्या आपको पता है कि साध्वी बनने से पहले ममता का जीवन विवादित रहा हैं।

Mamta Kulkarni
  • January 24, 2025 2:37 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 months ago

प्रयागराज। 90 के दशक की चर्चित एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी अब साध्वी बन चुकी हैं। वो भी महाकुंभ में पहुंचीं हुई हैं। ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़ा में आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से मुलाकात की। वो अपने गले में रुद्राक्ष की माला और कंधे पर भगवा झोला लटकाये हुए दिखीं। क्या आपको पता है कि साध्वी बनने से पहले ममता का जीवन विवादित रहा हैं।

मैगजीन के लिए हुईं टॉपलेस

90 के दशक में क्रांतिवीर, करण अर्जुन और वक्त हमारा है कर चुकी ममता ने साल 1993 में स्टारडस्ट मैगजीन के लिए टॉपलेस फोटोशूट कराया था। यह फोटोशूट काफी विवादों में रहा। जब उनका फोटो सबके सामने आया तो जमकर बवाल हुआ। इतना ही नहीं उनका नाम अंडरवर्ल्ड के साथ भी जोड़ा गया। चाइना गेट फिल्म की शूटिंग के दौरान राज कुमार संतोषी ने उन्हें बाहर कर दिया था। बाद में छोटा राजन ने इसमें दखल दिया तो उन्हें वापस से फिल्म में लेना पड़ा।

छोटा राजन से संबंध

ममता उस समय भी सुर्ख़ियों में आईं जब इंटरनेशनल ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी के साथ उनकी शादी की खबर उड़ी। 2016 में विक्की और ममता ड्रग्स से जुड़े एक मामले में केन्या एयरपोर्ट पर गिरफ्तार भी हो चुके हैं। काफी समय बाद उन्होंने अपनी ऑटोबायोग्राफी ‘ऑटोबायोग्राफी बाय योगिनी’ में दावा किया कि वो अब साध्वी बन चुकी हैं। ममता कुलकर्णी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने विक्की गोस्वामी से कभी शादी नहीं की थी। अब उन दोनों के बीच सब कुछ खत्म हो गया है लेकिन वो अभी भी विक्की से प्यार करती हैं। पिछले 12 सालों से उन्होंने किसी के साथ यौन संबंध नहीं बनाए हैं।

 

बलात्कारी मोईद खान के चमचों को मत देना वोट…,योगी ने उतरते ही बदल दी मिल्कीपुर की हवा, अखिलेश बिलबिलाए

तिहाड़ के काली कोठरियों में कैदियों से यौन संबंध बनाने जाती हैं लड़कियां, बदले में मिलते हैं इतने रुपये