Inkhabar logo
Google News
बॉलीवुड की ये अभिनेत्री पढ़ाई के डर से आई फिल्मों में, रातों-रात बनी स्टार

बॉलीवुड की ये अभिनेत्री पढ़ाई के डर से आई फिल्मों में, रातों-रात बनी स्टार

नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल का जन्म 5 अगस्त 1974 को मुंबई में हुआ था। काजोल की मां तनुजा एक मशहूर अभिनेत्री थीं, इसलिए अभिनय उनके रग-रग में पहले से ही था।

साधारण सी दिखने वाली काजोल ने हिंदी फिल्मों में अपना सफर फिल्म ‘बेखुदी’ से शुरू किया था। जब काजोल ने सिनेमा में कदम रखा था, तब उनकी उम्र महज 16 साल थी।

हालांकि, इस फिल्म से काजोल को कोई खास सफलता नहीं मिली। इस फिल्म के बाद काजोल को फिल्म ‘बाजीगर’ में अभिनय करने का मौका मिला, जिसमें वह शाहरुख खान के साथ नजर आईं। इस फिल्म ने काजोल को रातों-रात स्टार बना दिया।

लाखों दिलों पर राज करने वाली काजोल सुपरस्टार अजय देवगन के प्यार में पड़ गई थीं। अजय देवगन की दी हुई अंगूठी काजोल हमेशा पहन के रखती है।

यह अंगूठी हीरों से बनी हुई है और इसमें ओम लिखा हुआ है। यह अंगूठी उनके पति अजय ने फिल्म ‘इश्क’ के सेट पर सगाई की अंगूठी के रूप में गिफ्ट में दी थी।

अजय से काजोल की पहली मुलाकात फिल्म ‘गुंडाराज’ के सेट पर हुई थी। फिल्म में दोनों लीड रोल में थे। इस फिल्म के जरिए दोनों अच्छे दोस्त बन गए। बाद में उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। काजोल ने 24 फरवरी 1999 को अजय से शादी की। उनकी एक बेटी न्यासा और एक बेटा युग है।

काजोल की स्कूली शिक्षा पंचगनी के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल में हुई। काजोल को शुरू से ही डांस का बहुत शौक था। ऐसे में कहा जाता है कि पढ़ाई से बचने के लिए अभिनेत्री ने हिंदी सिनेमा में करियर बनाने की ओर कदम बढ़ाए।

 

 

 

यह भी पढ़ें :-

नेहा कक्कर और रोहनप्रीत सिंह को मिली धमकी, कहा सिंगर अपने पति को पर्दे में रखें

58 की उम्र में खुद को कैसे फिट रखते हैं किंग खान,पर्सनल ट्रेनर ने किया खुलासा

Tags

actress kajolajay devgan kajolinkhabarinkhabar hindi
विज्ञापन