October 18, 2024
Advertisement
  • होम
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड की ये अभिनेत्री पढ़ाई के डर से आई फिल्मों में, रातों-रात बनी स्टार
बॉलीवुड की ये अभिनेत्री पढ़ाई के डर से आई फिल्मों में, रातों-रात बनी स्टार

बॉलीवुड की ये अभिनेत्री पढ़ाई के डर से आई फिल्मों में, रातों-रात बनी स्टार

  • WRITTEN BY: Manisha Shukla
  • LAST UPDATED : October 18, 2024, 5:25 pm IST
  • Google News

नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल का जन्म 5 अगस्त 1974 को मुंबई में हुआ था। काजोल की मां तनुजा एक मशहूर अभिनेत्री थीं, इसलिए अभिनय उनके रग-रग में पहले से ही था।

काजोल

साधारण सी दिखने वाली काजोल ने हिंदी फिल्मों में अपना सफर फिल्म ‘बेखुदी’ से शुरू किया था। जब काजोल ने सिनेमा में कदम रखा था, तब उनकी उम्र महज 16 साल थी।

काजोल

हालांकि, इस फिल्म से काजोल को कोई खास सफलता नहीं मिली। इस फिल्म के बाद काजोल को फिल्म ‘बाजीगर’ में अभिनय करने का मौका मिला, जिसमें वह शाहरुख खान के साथ नजर आईं। इस फिल्म ने काजोल को रातों-रात स्टार बना दिया।

बाजीगर

लाखों दिलों पर राज करने वाली काजोल सुपरस्टार अजय देवगन के प्यार में पड़ गई थीं। अजय देवगन की दी हुई अंगूठी काजोल हमेशा पहन के रखती है।

काजोल सुपरस्टार अजय देवगन

यह अंगूठी हीरों से बनी हुई है और इसमें ओम लिखा हुआ है। यह अंगूठी उनके पति अजय ने फिल्म ‘इश्क’ के सेट पर सगाई की अंगूठी के रूप में गिफ्ट में दी थी।

इश्क

अजय से काजोल की पहली मुलाकात फिल्म ‘गुंडाराज’ के सेट पर हुई थी। फिल्म में दोनों लीड रोल में थे। इस फिल्म के जरिए दोनों अच्छे दोस्त बन गए। बाद में उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। काजोल ने 24 फरवरी 1999 को अजय से शादी की। उनकी एक बेटी न्यासा और एक बेटा युग है।

Ajay Devgn- Kajol: अजय देवगन ने फैमिल के साथ शेयर की आउटिंग की फोटो, काजोल  के लुक पर टिकी लोगों की नजरें - Ajay Devgn spend quality time with Kajol,  Nysa Devgn

काजोल की स्कूली शिक्षा पंचगनी के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल में हुई। काजोल को शुरू से ही डांस का बहुत शौक था। ऐसे में कहा जाता है कि पढ़ाई से बचने के लिए अभिनेत्री ने हिंदी सिनेमा में करियर बनाने की ओर कदम बढ़ाए।

 

 

 

यह भी पढ़ें :-

Tags

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन