• होम
  • मनोरंजन
  • कभी Scandalous affair में फंस चुकी इस एक्ट्रेस की नई शुरुआत, अब है ऐसा हाल

कभी Scandalous affair में फंस चुकी इस एक्ट्रेस की नई शुरुआत, अब है ऐसा हाल

साल 2014 में इस एक्ट्रेस की जिंदगी में बड़ा बदलाव तब आया जब उन्हें हैदराबाद के एक फाइव स्टार होटल में गिरफ्तार कर लिया गया। वह एक ऐसे कांड में शामिल थीं जिसने इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया और उनकी छवि को काफी नुकसान पहुंचाया।

shweta basu
inkhbar News
  • January 29, 2025 6:15 pm Asia/KolkataIST, Updated 3 months ago

नई दिल्ली: भारतीय सिनेमा का इतिहास गवाह है कि सितारों को सफलता मिलते ही वे गायब भी हो जाते हैं। अगर कोई आज शिखर पर है तो कल वह फर्श पर भी गिर सकता है। इस चकाचौंध भरी दुनिया को इसी वजह से मायानगरी कहा जाता है। एक पल में अभिनेता हिट और सुपरहिट की झड़ी लगाकर लोगों का दिल जीत लेते हैं और फिर कभी भी ऊंचाइयों से फर्श पर गिर जाते हैं। कई बार इसके पीछे की वजह अभिनेताओं का रवैया होता है।

कई बार स्टारडम उनके सिर पर चढ़ जाता है तो कई बार उनकी निजी जिंदगी की परेशानियां लोगों के सामने आ जाती हैं। अक्सर विवादों में फंसने की वजह से सितारों की जिंदगी बर्बाद हो जाती है। उनकी छवि खराब होने के बाद उन्हें काम भी नहीं मिलता। ऐसा ही कुछ एक अभिनेत्री के साथ हुआ। कभी नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली इस अभिनेत्री ने एक गलती की वजह से अपना करियर बर्बाद कर लिया।

हैदराबाद में हुई गिरफ्तार

साल 2014 में श्वेता बसु की जिंदगी में बड़ा बदलाव तब आया जब उन्हें हैदराबाद के एक फाइव स्टार होटल में गिरफ्तार कर लिया गया। वह एक ऐसे कांड में शामिल थीं जिसने इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया और उनकी छवि को काफी नुकसान पहुंचाया। हालांकि, जब घटना के पीछे का मास्टरमाइंड पकड़ा गया, तो श्वेता को सभी आरोपों से मुक्त कर दिया गया और उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा कि उनके खिलाफ लगे आरोप झूठे थे। इस विवाद ने न केवल श्वेता के करियर को प्रभावित किया, बल्कि उनकी निजी जिंदगी ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं।

शादी के बाद नई शुरुआत

इस घटना के तीन साल बाद, 2017 में उन्होंने फिल्म प्रोड्यूसर रोहित मित्तल से सगाई की और 2018 में दोनों ने शादी कर ली। श्वेता की शादी ज्यादा दिन नहीं चल सकी और साल 2019 आते-आते वे अलग हो गए। श्वेता ने अपने रिश्ते के खत्म होने पर खुलकर चर्चा की। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए खुलासा किया कि तलाक के बावजूद वे रोहित की अच्छी दोस्त बनी रहीं। फिलहाल श्वेता फिल्मी दुनिया में वापसी की कोशिश कर रही हैं। वह कुछ ओटीटी प्रोजेक्ट्स में भी नजर आ रही हैं। उन्हें आखिरी बार पिछले साल ‘त्रिभुवन मिश्रा सीए टॉपर’ में देखा गया था। इसके अलावा वह ‘इंडिया लॉकडाउन’ में भी नजर आईं। दोनों में ही उनकी एक्टिंग की तारीफ हुई थी।

 

यह भी पढ़ें :

SC ने मेडिकल एडमिशन को लेकर सुनाया बड़ा फैसला, इन लोगों को नहीं मिलेगा आरक्षण के आधार पर दाखिला

अमेरिका ने जब्त किया धागे की खेप से 70,000 नींद की गोलियां, भारत से जुड़े तार

मोदी की कैबिनेट बैठक में आज लिए गए 2 अहम फैसले, होगा किसानों को बड़ा फायदा