September 17, 2024
  • होम
  • इस एक्ट्रेस ने 12 साल छोटे मुस्लिम लड़के से की शादी, किसी को नही थी भनक, तलाक के बाद रह रही अकेले

इस एक्ट्रेस ने 12 साल छोटे मुस्लिम लड़के से की शादी, किसी को नही थी भनक, तलाक के बाद रह रही अकेले

  • WRITTEN BY: Neha Singh
  • LAST UPDATED : September 1, 2024, 2:46 pm IST

नई दिल्ली: बॉलिवुड की कई ऐसी जोड़ियां हैं जिनमे उम्र का अंतर बहुत ज्यादा है। अक्सर इन रिश्तों में लड़के की उम्र ही ज्यादा होती है मगर कुछ ऐसी भी कहानियां हैं जिनमे लड़की लड़के से कई साल बड़ी होती है। ऐसी ही एक जोड़ी थी 80 के दशक की एक्ट्रेस अमृता सिंह और सैफ अली खान की। अपको बता दें कि सैफ अली खान अमृता सिंह से 12 साल छोटे हैं। एक्ट्रेस अमृता सिंह और सैफ अली खान की जोड़ी उम्र के अंतर की वजह से काफी सुर्खियों में रही।

किसी को नही थी शादी की भनक

1991 में 32 साल की उम्र में अमृता सिंह ने बॉलीवुड के युवा अभिनेता सैफ अली खान से गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। उस समय सैफ अली खान की उम्र सिर्फ 20 साल थी और वह बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत में थे। यहां तक कि परिवार को भी उनकी शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, यह एक बड़ा आश्चर्य था।

सिख धर्म की अमृता मुस्लिम धर्म के सैफ ने शादी के बाद दो बच्चों सारा अली खान इब्राहिम अली खान का स्वागत किया। हालांकि, यह शादी 13 साल तक चली 2004 में तलाक के साथ खत्म हो गई।

क्रिकेटर रवि शास्त्री से हुई सगाई

अभिनेत्री ने कई एक्टर्स के साथ काम किया जिनमें सनी देओल, अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना भी शामिल हैं। विनोद खन्ना के साथ तो उनके अफेयर की खबरे भी सामने आई थी। अपको बता दें अमृता सिंह ने क्रिकेटर रवि शास्त्री से सगाई भी थी लेकिन उनका यह रिश्ता आगे नही चल सका।

Also Read-मस्जिद में लगे CCTV से ली जा रही हिंदू महिलाओं की नहाते हुए तस्वीरें, उज्जैन के रामघाट पर महपाप

इस डिप्टी सीएम के सर पर सजेगा बीजेपी अध्यक्ष का ताज! मोदी-शाह-संघ सबके हैं चहेते

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन