September 8, 2024
  • होम
  • इन बॉलीवुड सेलेब्स ने मुस्लिम से की शादी, अब सोनाक्षी सिन्हा करेंगी निकाह, पापा-भाई नाराज!

इन बॉलीवुड सेलेब्स ने मुस्लिम से की शादी, अब सोनाक्षी सिन्हा करेंगी निकाह, पापा-भाई नाराज!

  • WRITTEN BY: Aprajita Anand
  • LAST UPDATED : June 15, 2024, 11:03 am IST

नई दिल्ली: आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन सितारों ने अपने प्यार के लिए दूसरे धर्म में शादी की। जी हां, सिर्फ सोनाक्षी सिन्हा ही नहीं बल्कि ऐसे कई सेलेब्स हैं जिन्होंने अपने प्यार को पाने के लिए दूसरे धर्म में शादी की। इस्लाम धर्म अपना लिया, न अपने परिवार की चिंता की और न ही अपने धर्म की।

जिनके लिए इस्लाम हिंदू धर्म से बड़ा धर्म बन गया है, वे मंदिरों में जाना पसंद नहीं करते और नवाज पढ़ना पसंद करते हैं, उन्हें हिंदू लड़कों की तुलना में मुस्लिम लड़कों में अधिक मर्दानगी दिखती है। उनके घर का नाम रामायण है और भाइयों का नाम लव और कुश है।

सोनाक्षी सिन्हा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। वह खुद को असली सोना कहती हैं। वह बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्होंने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी हैं। सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड के पुराने स्टार शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं। एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत हिट फिल्म दबंग से की थी. पहली ही फिल्म में सलमान के अपोजिट रोल मिलना किसी सौभाग्य से कम नहीं था। ये दोनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं.

बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा 24 जून को अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी करने जा रही हैं। आपको बता दें कि दोनों का रिश्ता पिछले दो साल से चल रहा है। अब ये दोनों शादी करने जा रहे हैं. अब जैसे ही यह खबर सामने आई तो लोगों की ओर से सकारात्मक और नकारात्मक प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गईं। लोगों का कहना है कि उनके घर का नाम रामायण है और उनके भाइयों का नाम लव और कुश है, ऐसे में वह एक मुस्लिम लड़के से शादी कैसे कर सकती हैं।

करीना कपूर

करीना कपूर बॉलीवुड की पसंदीदा अभिनेत्री हैं। आपको बता दें कि जब करीना कपूर ने अपनी शादी का ऐलान किया था तो लोग हैरान रह गए थे. करीना कपूर ने अभिनेता सैफ अली खान से शादी की है, जो उनसे 16 साल बड़े हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस शुरुआत में शाहिद कपूर के साथ रिलेशनशिप में थीं। लोगों को इनकी जोड़ी खूब पसंद आई। लेकिन करीना को ये रिश्ता पसंद नहीं था और ये रिश्ता था सैफ अली खान के साथ. सैफ अली खान की पहली शादी हिंदू अभिनेत्री अमृता सिंह से हुई थी. उनके दो बच्चे हैं जिनमें से एक का नाम सारा अली खान है। सैफ अली खान की पहली शादी टूटने की वजह करीना बनीं। सैफ और करीना की शादी मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी।

स्वरा भास्कर

रांझणा फिल्म की मशहूर अभिनेत्री हैं जो हमेशा विवादों में रहती हैं। स्वरा भास्कर ने भी एक मुस्लिम लड़के से शादी की है। चार साल के रिलेशनशिप के बाद स्वरा भास्कर ने पिछले साल फहद अहमद से इस्लामिक रीति-रिवाज से शादी की। जिसके बाद लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल करना शुरू कर दिया.

ऋचा चड्डा

फुकरे फेम एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने भी मुस्लिम एक्टर अली फजल से शादी की है। आपको बता दें कि दोनों काफी समय तक रिलेशनशिप में थे। इन दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया लेकिन ये लोगों से छिपते रहे फिर दोनों ने पिछले साल मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी कर ली।

दीपिका कक्कर

दीपिका ससुराल सिमर फेम टीवी एक्ट्रेस हैं। दीपिका ने स्टार सोहैब इब्राहिम से मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी की। शादी के बाद दीपिका ने अपना नाम दीपिका कक्कड़ से बदलकर दीपिका इब्राहिम रख लिया। जिसके चलते लोगों ने खूब ट्रोल किया.

Also read…

Video: दो सेकेंड में बनाएं सिक्स पैक एब्स, वीडियो देखकर आपका दिमाग घूम जाएगा

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन