मुंबई: जाने-माने फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल का सोमवार को निधन हो गया। उनके जाने से भारतीय सिनेमा और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। श्याम बेनेगल के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और अन्य प्रमुख नेताओं ने शोक व्यक्त किया। इसके साथ ही बॉलीवुड से भी कई कलाकारों और निर्देशकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
पीएम मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा,”श्याम बेनेगल जी के निधन के बारे में सुनकर मुझे दुख हुआ। उनकी स्टोरीटेलिंग की कला ने भारतीय सिनेमा पर अमिट छाप छोड़ी। उनके काम को हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।”
भारतीय सिनेमा का नुकसान
अभिनेता मनोज बाजपेयी ने लिखा, “यह भारतीय सिनेमा के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है। श्याम बेनेगल सिर्फ एक लीजेंड नहीं थे, बल्कि एक दूरदर्शी निर्देशक थे। ‘ज़ुबैदा’ में उनके साथ काम करना मेरे लिए बेहद खास अनुभव था। उनकी कहानियों और निर्देशन के तरीके ने पीढ़ियों को प्रेरित किया। उनकी विरासत हमेशा जीवित रहेगी।”
राष्ट्रपति ने व्यक्त की संवेदनाएं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि श्याम बेनेगल जी के निधन से इंडियन सिनेमा और टेलीविजन के एक ग्लोरियस चैप्टर का अंत हो गया। उन्होंने सिनेमा की नई स्ट्रीम्स की शुरुआत की और कई क्लासिक फिल्में दीं। उनके योगदान को दादा साहब फाल्के और पद्म भूषण जैसे सम्मानों से सराहा गया।”
इसके साथ ही अभिनेत्री काजोल, अनुपम खेर, राज बब्बर और निर्देशक कुणाल कोहली ने भी श्याम बेनेगल को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। बता दें श्याम बेनेगल का अंतिम संस्कार आज दोपहर 2 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क विद्युत शवदाह गृह में होगा। वहीं उनका निधन भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ा नुक्सान है.
ये भी पढ़ें: नसीरुद्दीन शाह, ओम पुरी, अमरीश पुरी… श्याम बेनेगल ने फिल्मी इंडस्ट्री को दिए ये बेहतरीन कलाकार