• होम
  • मनोरंजन
  • सल्लू भाईजान को भाव नहीं देती हैं बॉलीवुड की ये 4 हीरोइनों, सलमान संग काम से साफ़ इनकार

सल्लू भाईजान को भाव नहीं देती हैं बॉलीवुड की ये 4 हीरोइनों, सलमान संग काम से साफ़ इनकार

फिल्म इंडस्ट्री में सुपरस्टार सलमान खान का डंका आज भी बजता है। दर्शकों को भाईजान की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है और उनकी फिल्में अच्छी कमाई भी करती हैं लेकिन बॉलीवुड की दुनिया में कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं, जिन्होंने सलमान खान के साथ काम करने से इनकार कर दिया।

Salman Khan
  • March 19, 2025 3:54 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 days ago

मुंबई: फिल्म इंडस्ट्री में सुपरस्टार सलमान खान का डंका आज भी बजता है। दर्शकों को भाईजान की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है और उनकी फिल्में अच्छी कमाई भी करती हैं। सलमान खान लगभग हर एक्ट्रेस के साथ काम कर चुके हैं और ऐसी कई हीरोइनें भी हैं, जो उनके साथ काम करना चाहती हैं। लेकिन बॉलीवुड की दुनिया में कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं, जिन्होंने सलमान खान के साथ काम करने से इनकार कर दिया। सिर्फ यही नहीं इन में से कुछ ने तो अभी तक सलमान के साथ एक भी फिल्म में काम नहीं किया। आज हम आपको उन हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं।’

1. ऐश्वर्या राय बच्चन

सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड के सबसे फेमस कपल थे। उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी के साथ-साथ ऑफस्क्रीन जोड़ी को भी खूब पसंद किया जाता था। सलमान और ऐश्वर्या 1999 में आई फिल्म हम दिल दे चुके सनम में नजर आए थे।

2.प्रियंका चोपड़ा

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सिर्फ देश में ही नहीं विदेश में भी अपनी अलग पहचान बना ली है। लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने तीन साल पहले सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ छोड़ दी थी। फिल्म छोड़ने के पीछे का खास कारण तो किसी को नहीं पता चला था। लेकिन प्रियंका के ऐसे करने से मेकर्स और सलमान खान को बड़ा झटका लगा था। इसके बाद फिल्म में प्रियंका की जगह एक्ट्रेस कटरीना कैफ को कास्ट कर लिया गया था। हालांकि, सलमान खान के साथ प्रियंका कुछ फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

3.कंगना रनौत

बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कही जाने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। कंगना अपनी फिल्मों का चुनाव काफी सोच समझकर करती हैं और उन्होंने आज तक किसी भी सुपरस्टार के साथ फिल्म में काम नहीं किया है। कंगना रनौत को सलमान के साथ काम करने का ऑफर मिला था लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया था। बता दें कि कंगना को सलमान खान के अपोजिट सुल्तान फिल्म का ऑफर मिला था।

4. अमीषा पटेल

सुपरस्टार सलमान खान और एक्ट्रेस अमीषा पटेल की फिल्म ‘ये है जलवा’ रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म धड़ाम हो गई थी। जिसके बावजूद भी अमीषा पटेल को जब दोबारा सलमान के साथ फिल्म में काम करने का मौका मिला तो उन्होंने मना कर दिया था।

 

7 दरोगा का हाथ-पैर तोड़कर यहां तक पहुंचा हूं…योगी के मंत्री निषाद का बड़ा कबूलनामा, ऐसे मिला है पद