Shahrukh Khan: शाहरुख खान के इन 10 लो बजट फिल्मों ने बनाए कई रिकॉर्ड, हिला दिया था BOX OFFICE

मुंबई। बॉलीवुड के बादशाह और किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) का आज यानी 2 नंवबर को जन्मदिन है। शाहरुख आज अपना 57वां बर्थडे मना रहे हैं। उनका जन्म 1965 में दिल्ली में हुआ था। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत 1992 में आई दिवाना (Deewana) मूवी से की थी। उन्होंने बॉलीवुड को एक के बाद एक ऐसी कई फिल्में दी, जिसने बॉक्स ऑफिस में कमाई के मामले में झंडे गाड़ दिए। आपको बता दें कि शाहरुख ने बिग बजट फिल्मों के साथ-साथ ऐसी कई लो बजट फिल्मों में काम किया जिसने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। अपको किंग खान की ऐसी 10 लो बजट फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया।

1- बाजीगर

बाजीगर मूवी ने शाहरुख के फिल्मी करियर को नई चमक दी थी। 1993 में आई इस फिल्म का बजट 4 करोड़ था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कुल 32 करोड़ की कमाई की थी। इस मूवी में शाहरुख के साथ काजोल और शिल्पा शेट्टी मुख्य रोल में थे।

2- डर

इसी साल शाहरुख खान की दूसरी फिल्म डर आई थी, जिसमें उन्होंने सबको अपने एक्टिंग का लोहा मनवाया। उस समय के सुपरस्टार सनी देओल और जूही चावला स्टारर इस मूवी में शाहरुख के निगेटिव रोल ने तहलका मचा दिया। 3.25 करोड़ में बनी इस फिल्म ने 21.30 करोड़ का बिजनेस किया था।

3- करन अर्जुन

शाहरुख और सलमान स्टारर इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। 1995 में 6 करोड़ के बजट में बनी कर अर्जुन बॉक्स ऑफिस पर कुल 44 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस फिल्म में काजोल और महिला कुलकर्णी लीड रोल में थी।

4- दिल तो पागल है

1997 में बनी मूवी दिल तो पागल है का कुल बजट 9 करोड़ था। इसमें किंग खान के साथ मुख्य रोल में माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर थी। इस मूवी ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 60 करोड़ का कलेक्शन किया था।

5- कुछ कुछ होता है

किंग खान की मूवी कुछ कुछ होता है ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ ऐसा कमाल दिखाया की सभी दंग रह गए। साल 1998 में मात्र 10 करोड़ की बजट में बनी इस फिल्म ने 106 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर दिखाया। इसी के साथ ये मूवी उनके करियर की पहली 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म बन गई। इसमें उनके साथ काजोल और रानी मुखर्जी मुख्य भूमिका में थी।

6- मोहब्बतें

अमिताभ बच्चन और एश्वर्या राय के साथ इस मूवी में शाहरुख ने काम किया, जिसने बॉक्स ऑफिस पर खूब गदर मचाया था। 2000 में आई मोहब्बतें का कुल मेकिंग बजट 19 करोड़ रुपए का था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर गाढ़ी कमाई करते हुए 90 करोड़ रुपए बटोरे थे।

7- वीर-जारा

2004 में आई मूवी वीर जारा ने जबरदस्त कमाई की थी। किंग खान और प्रिटी जिंटा स्टारर इस मूवी को बनाने में कुल 18 करोड़ रुपए लगे थे और इसने 98 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था।

8- मै हूं ना

इसी साल यानी 2004 में शाहरुख खान की दूसरी मूवी मै हूं ना रिलीज हुई थी। 15 करोड़ के लो बजट में बनी इस फिल्म ने 73 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। इस मूवी में उनके साथ सुष्मिता सेन, अमृता राव और जायद खान लीड रोल में थे।

9- चक दे इंडिया

शाहरुख खान की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक चक दें इंडिया साल 2007 में आई थी। 20 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 101 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था।

10- रब ने बना दी जोड़ी

लिस्ट में किंग खान की आखिरी मूवी रब ने बना दी जोड़ी है। साल 2008 में आई इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ लीड रोल में अनुष्का शर्मा नजर आई थी। 22 करोड़ के लो बजट में बनी इस मूवी ने कुल 187 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

Tags

30 years of shahrukh khanAMITABH BACHANbest of shahrukh khanbollywoodbollywood collection top 10fake shahrukh khan prankhbd shahrukh khanSalman Khanshahruh khanshahrukh kh
विज्ञापन