September 17, 2024
  • होम
  • इंतजार खत्म.. रणवीर सिंह बने 'डैड', दीपिका पादुकोण ने दिया नन्ही परी को जन्म

इंतजार खत्म.. रणवीर सिंह बने 'डैड', दीपिका पादुकोण ने दिया नन्ही परी को जन्म

  • WRITTEN BY: Aprajita Anand
  • LAST UPDATED : September 8, 2024, 1:46 pm IST

नई दिल्ली: दीपिका पादुकोण ने एक बेटी को जन्म दिया है. रणबीर और दीपिका एक बेटी के माता-पिता बन गए हैं. पैपराजी विरल भयानी ने एक पोस्ट के जरिए इस बात की पुष्टि की है. ये लंबा इंतजार अब खत्म हो गया है. रणवीर-दीपिका के घर में गूंजी किलकारियां।

बेटी को दिया जन्म

दीपिका पादुकोण को 7 सितंबर को मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. तभी से फैंस इस खुशखबरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका-रणवीर एक बेटी के माता-पिता बन गए हैं. पहले खबर आई थी कि दीपिका पादुकोण 28 सितंबर को अपने बच्चे का स्वागत करेंगी। लेकिन तय डिलीवरी डेट से 20 दिन पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

पैपराजी ने शेयर किया पोस्ट

पैपराजी विरल भयानी ने एक पोस्ट शेयर कर बताया कि गणेश चतुर्थी के अगले दिन रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक बेटी के माता-पिता बन गए हैं. अस्पताल में रणवीर और दीपिका के परिवार भी मौजूद हैं.इस खास पल से पहले दोनों अपनी लग्जरी कार से मुंबई के HN रिलायंस हॉस्पिटल पहुंचे थे. तब से, प्रशंसक इस जोड़े के बच्चे होने की घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

Also read…

रणवीर सिंह के घर गूंजेगी किलकारियां, एक्टर ने जताई खुशी, बताया लड़का या लड़की

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन