महिला ने तेलुगु फिल्म कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर हैरेसमेंट के लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली: झूठी खाई थी क़सम जो निभाई नई, काटी रात मैंने खेतों में तू आई नई गाने के कोरियोग्राफर जानी मास्टर इस समय चर्चा में हैं. तेलुगू कोरियोग्राफर जानी मास्टर के ईशारे पर कई स्टार्स को थिरका चुके हैं। बाहुबली और पुष्पा जैसी फिल्मों में बतौर कोरियोग्राफर काम कर चुके हैं। आज जानी मास्टर को लेकर चौंकाने वाला मामला सामने आया हैं। जानी मास्टर के ऊपर उनके साथ काम करने वाली 21 साल की लड़की ने हैरेसमेंट का आरोप लगाया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तेलुगु फिल्म कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर गंभीर आरोप लगा है और उन्हें पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। लड़की ने कोरियोग्राफर पर बदसलूकी का आरोप लगाया है और हैदराबाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है।

दर्ज हुआ FIR

तेलुगु कोरियोग्राफर जानी मास्टर के खिलाफ 16 सितंबर को हैदराबाद के रायदुर्गम पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी। इंडिया टुडे के मुताबिक, जानी को गोवा से हिरासत में लिया गया और फिर हैदराबाद ले जाया गया। साइबराबाद पुलिस की एसओटी (स्पेशल ऑपरेशन टीम) ने जानी मास्टर को गोवा से गिरफ्तार किया। द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, 21 वर्षीय एक महिला ने जानी मास्टर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

 

यह भी पढ़ें:-

 

मैं अमिताभ बच्चन अपने फैंस से माफी मांगता हूं, ऐसा क्यों बोलना पड़ा ?

 

Tags

bahubaliChoreographer Jani Masterfirinkhabarinkhabar hindiographer Jani Master Jani Master Moviespushpa 2Stree2Telugu choreographer Jani Master
विज्ञापन