• होम
  • मनोरंजन
  • Tejas OTT Release: ओटीटी पर रिलीज होगी कंगना रनौत की फिल्म ‘तेजस’

Tejas OTT Release: ओटीटी पर रिलीज होगी कंगना रनौत की फिल्म ‘तेजस’

नई दिल्ली। ये साल कई बॉलीवुड सेलेब्स के लिए काफी अच्छा माना जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस कंगना रनौत के लिए काफी बुरा बताया जा रहा है। दरअसल, इसी साल कंगना की कई फिल्में फ्लॉप हुई हैं। बता दें कि कंगना रनौत को आखिरी बार फिल्म ‘तेजस’ में देखा गया था। जिससे कंगना […]

Tejas OTT Release
inkhbar News
  • December 26, 2023 5:59 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

नई दिल्ली। ये साल कई बॉलीवुड सेलेब्स के लिए काफी अच्छा माना जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस कंगना रनौत के लिए काफी बुरा बताया जा रहा है। दरअसल, इसी साल कंगना की कई फिल्में फ्लॉप हुई हैं। बता दें कि कंगना रनौत को आखिरी बार फिल्म ‘तेजस’ में देखा गया था। जिससे कंगना को काफी उम्मीदें थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और ‘तेजस’ सिनेमाघरों में औंधे मुंह गिरी। अब जल्द ही तेजस को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा।

कंगना को तेजस से मिली निराशा

दरअसल, सर्वेश मेवाड़ा के निर्देशन में बनी ‘तेजस’ में कंगना रनौत ने वायु सेना पायलट का किरदार निभाया। यही नहीं कंगना ने ये दावा किया था कि ये फिल्म देश की पहली एरियल एक्शन फिल्म है। लेकिन फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। अब इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर 5 जनवरी को रिलीज किया जा रहा है। वहीं अगर बात करें फिल्म के कलेक्शन की तो लगभग 70 करोड़ के बजट में बनी यह मूवी सही से 10 करोड़ भी नहीं काम पाई थी। नतीजतन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई।

कंगना रनौत के अपकमिंग प्रोजेक्ट

‘तेजस’ की नाकामयाबी के बाद कंगना रनौत फिल्म ‘इमरजेंसी’ में नजर आने वाली है। उनकी ये फिल्म 2024 में रिलीज हो सकती है। इसके अलावा कंगना एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म में भी दिखाई देंगी। जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है।

ये भी पढ़ें- Bipasha Basu Christmas: क्रिसमस पर बिपाशा बसु ने रिवील किया बेटी देवी का चेहरा, फैंस हुए क्यूटनेस के दिवाने

ये भी पढ़ें- Kho Gaye Hum Kahan Movie Review: सोशल मीडिया के सच से रू-ब-रू कराती है ‘खो गए हम कहां’ की कहानी