• होम
  • मनोरंजन
  • ‘केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ’ का टीजर हुआ रिलीज, विवेक ओबेरॉय का दमदार विलेन अवतार

‘केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ’ का टीजर हुआ रिलीज, विवेक ओबेरॉय का दमदार विलेन अवतार

सूरज पंचोली लम्बी समय से फिल्मों से दूर थे लेकिन अब इंतज़ार खत्म हुआ उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म का टीजर रिलीज हो चुकी है।

Kesari Veer_ Legend of Somnath
  • February 13, 2025 9:32 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 month ago

मुंबई : सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय और सूरज पंचोली स्टारर ‘केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ’ का मोस्ट अवेटेड टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में एक्टर योद्धाओं की गाथा सुनाते नजर आ रहे हैं। आने वाली पीरियड-ड्रामा फिल्म में सूरज पंचोली एक गुमनाम योद्धा वीर हमीरजी गोहिल की भूमिका निभा रहे हैं।

कैसा है टीजर

फिल्म में सूरज पंचोली वीर हमीरजी गोहिल का किरदार निभा रहे हैं, जिन्होंने गुजरात के सोमनाथ मंदिर को बचाने के लिए लड़ाई लड़ी थी। टीजर में एक्टर दमदार अंदाज में नजर आए, जिसमें एक्शन सीक्वेंस, दमदार डायलॉग्स और बहादुरी से भरे सीन हैं। ‘केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ’ में सूरज पंचोली अपनी स्टीरियोटाइप इमेज से अलग नजर आए। फिल्म में विवेक ओबेरॉय विलेन का किरदार निभाते नजर आएंगे।

आकांक्षा शर्मा अहम भूमिका में

वहीं, सुनील शेट्टी सोमनाथ मंदिर को बचाने में सूरज के पार्टनर के तौर पर नजर आएंगे। पीरियड ड्रामा में सूरज पंचोली, विवेक ओबेरॉय, सुनील शेट्टी के साथ आकांक्षा शर्मा भी अहम भूमिका निभा रही हैं। आकांक्षा ‘केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह फिल्म उन गुमनाम योद्धाओं की कहानी दर्शकों के सामने लाने के लिए तैयार है, जिन्होंने 14वीं शताब्दी में ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर को घुसपैठियों से बचाने के लिए लड़ाई लड़ी और अपनी जान कुर्बान कर दी।

सूरज पंचोली हुए थे घायल

प्रोजेक्ट से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, एक्टर एक अहम एक्शन सीक्वेंस के दौरान घायल हो गए और उनकी हैमस्ट्रिंग जल गई है। आने वाली फिल्म में कई जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस हैं, जिनकी शूटिंग के दौरान सूरज पंचोली घायल हो गए। सूत्र ने बताया था कि पायरोटेक्निक विस्फोट से होने वाले तेज दर्द और जलन के बावजूद, एक्टर ने ब्रेक लेने से इनकार कर दिया और पूरे शेड्यूल के दौरान शूटिंग जारी रखी।

फिल्म का निर्देशन प्रिंस धीमान ने किया है और इसका निर्माण चौहान स्टूडियो के तहत कनु चौहान ने किया है। ‘केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म 14 मार्च, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

 

यह भी पढ़ें :-

लोगों की फूलने लगी सांस, आग ने लिया विकराल स्वरूप, फिर जो हुआ …

”मैं इस फिल्म के लिए जान भी दे दूंगा …”, सनम तेरी कसम 2 में सलमान खान की होगी एंट्री ?