September 27, 2024
  • होम
  • मनोरंजन
  • TMKOC : अमेरिका से लौटे जेठालाल, चालू पांडे ने किया गिरफ्तार
TMKOC : अमेरिका से लौटे जेठालाल, चालू पांडे ने किया गिरफ्तार

TMKOC : अमेरिका से लौटे जेठालाल, चालू पांडे ने किया गिरफ्तार

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : October 1, 2022, 10:32 pm IST

मुंबई: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी का फेमस काॅमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ लगातार फैंस के बीच काफी लोकप्रिय रहता है। इस शो को 15 साल हो चुके हैं, बावजूद इसके आज भी दर्शकों के बीच इसका बज बना हुआ है। टीआरपी लिस्ट में भी असित मोदी का ये काॅमेडी शो हमेशा ही टाॅप लिस्ट में अपनी जगह बनाता है। इस शो को हर उम्र के लोग देखना बेहद पसंद करते हैं। वहीं अब शो देखने वालों के लिए एक नई खबर सामने आई है। आप सबको ये तो पता है कि कुछ दिन पहले जेठालाल अमेरिका घूमने गये हुए थे। अमेरिका से लौटते ही जेठालाल सोसाइटी नहीं बल्कि जेल पहुंच गये। आइये जानते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जो जेठालाल को जेल जाना पड़े।

गिरफ्तार हुए जेठालाल

आपको बता दें, जेठालाल अमेरिका से वापस जरूर आ गए हैं, लेकिन अकेले नहीं बल्कि मुसीबत लेकर। जी हाँ! जेठालाल शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में स्थित गोकुलधाम सोसाइटी में नहीं पहुंच पाए हैं। दरअसल गोकुलधाम निवासी को पुलिस इंस्पेक्टर चालू पांडे ने जेल में डाल दिया है। सवाल ये है कि जेल में क्यों है जेठालाल ? क्या उन्होंने अमेरिका में कुछ बिगाड़ तो नहीं दिया ? अब जो भी वजह हो पर हमारे हंसमुख जेठालाल इस समय संकट में घिरे हुए हैं। शो में जेठालाल का किरदार दिलीप जोशी प्ले करते हैं।

कैसे पहुंचे जेल

जेठालाल के जेल पहुंचने की खबर ने उनके फैंस को निराश कर दिया है। इस बारे में शो के प्रोड्यसूर असित मोदी का कहना, जेठालाल बहुत ही सीधे साधे किस्म के इंसान है। वो हमेशा दूसरों की मदद के लिए और उनकी खुशी के लिए आगे रहते हैं। लेकिन हर बार अपनी अच्छाई की वजह से परेशानी में फंस जाते हैं। हालांकि अभी तक उनके जेल में जाने की वजह सामने आई है।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

International Music Day:आज मना रहा है इंटरनेशनल म्यूजिक डे, जानिए इसके पीछे की पूरी कहानी

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन