September 27, 2024
  • होम
  • मनोरंजन
  • TMKOC: बबिता जी को साड़ी में देख उड़ गए टप्पू और जेठालाल के होश, देशी लुक पर बोलें..
TMKOC: बबिता जी को साड़ी में देख उड़ गए टप्पू और जेठालाल के होश, देशी लुक पर बोलें..

TMKOC: बबिता जी को साड़ी में देख उड़ गए टप्पू और जेठालाल के होश, देशी लुक पर बोलें..

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : August 25, 2022, 4:55 pm IST

मुंबई: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ टीवी का फेमस काॅमेडी शो में से एक है। इस शो में काम करने के बाद कई कलाकार आज अपनी खास पहचान बना चुके हैं। यही वजह है कि शो में कई कलाकार 15 सालों से लगातार जुड़े हुए हैं। इन्हीं कलाकारों में से एक है ‘बबीता जी‘। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ जब से शुरू हुआ है तब से ‘बबीता जी‘ यानी मुनमुन दत्ता इस शो से जुड़ी हुई हैं। शो में उनकी एक्टिंग और उनका ग्लैमर अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है।

मुनमुन दत्ता न सिर्फ शो में बल्कि रियल लाइफ में भी काफी हाॅट एंड ब्यूटीफुल हैं। एक्टिंग के साथ मुनमुन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। अक्सर मुनमुन अपनी बोल्ड पोस्ट से फैंस को क्रेजी कर देती हैं। इसी बीच मुनमुन की जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं। उसे देखकर आप क्या खुद जेठालाल और टप्पू भी अपनी पलकें झपका नहीं पाएंगे।

 

 

देसी लुक में नजर आई ‘बबीता जी’

‘बबीता जी‘ यानी मुनमुन दत्ता ने इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस का देसी अंदाज फैंस को दिल जीत रहा है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि मुनमुन सिर से पैर तक दुल्हन की तरह देसी अंदाज का तड़का लगाती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में मुनमुन की स्माइल ने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि मुनमुन ने डार्क पर्पल और पिंक कलकर का लहंगा पहना है, इसके साथ ही उन्होंने माथे पर टीका और कानों में बड़े-बड़े झुमके पहने हुए हैं। साथ ही मुनमुन ने अपने लुक को और भी खूबसूरत बनाने के लिए उन्होंने बालों में गजरा लगाया हुआ है। इस लुक में वो बला की खूबसूरत दिख रही हैं।

फैंस हुए घायल

मुनमुन दत्ता की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों पर फैंस कमेंट कर उनकी तारीफें करते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों पर कमेंट कर यूजर्स उन्हें सुंदर, ओह माई गाॅड, अति सुंदर जैसे कमेंट कर उनकी तारीफें करते दिख रहे हैं। अब तक इन फोटोज को काफी बार देखा जा चुका है।

 

पहले किया दुष्कर्म फिर मार डाला! सोनाली के भाई ने पीए पर लगाए सनसनीखेज़ आरोप

Tags