TMKOC: ग्रीन कलर की ड्रेस पहन बबिता ने सबको बनाया अपना दीवाना, ये है तस्वीर

मुंबई: टीवी का फेमस काॅमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा लगातार फैंस के बीच काफी लोकप्रिय रहता है। इस शो को 15 साल हो चुके हैं, बावजूद इसके आज भी दर्शकों के बीच इसका बज बना हुआ है। टीआरपी लिस्ट में भी असित मोदी का ये काॅमेडी शो हमेशा ही टाॅप लिस्ट में अपनी जगह बनाता है। इस शो को हर उम्र के लोग देखना बेहद पसंद करते हैं। दर्शकों के बीच इस शो की कहानी ही नहीं बल्कि इसके कलाकारों को भी खूब पसंद किया जाता है।

शो में वैसे तो सभी कैरेक्टर्स को काफी पसंद किया जाता है, लेकिन सबसे ज्यादा जेठालाल और बबीता जी की केमेस्ट्री को लोग पसंद करते हैं। बबीता जी के पीछे दीवाने बनें फिरने वाले जेठालाल अपनी आशिकी जाहिर करने का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं देते हैं। शो में बबीता जी का रोल एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता प्ले कर रही हैं। शो में नहीं वो रियल लाइफ में भी काफी बोल्ड हैं। इसी बीच बबीता यानी मुनमुन दत्ता की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में उनकी खूबसूरती देख फैंस तारीफ़ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।

बबिता जी को देख फैंस के उड़े होश

मुनमुन दत्ता यानी बबीता जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी हाॅट एंड बोल्ड तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपनी एक लेटेस्ट तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर को देख फैंस उनके चेहरे से अपनी नजर हटा ही नहीं पा रहे हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि मुनमुन दत्ता ने ग्रीन कलर की ड्रेस पहनी हुई है। वहीं उनके बाल खुले हुए है। उनके फेस की चमक फैंस का दिल जीत रही है। तस्वीर में मुनमुन की हल्की सी स्माइल उनकी इस तस्वीर को और भी खूबसूरत बना रही है। अब तब इस फोटो को काफी बार देखा जा चुका है। वहीं इस पर कमेंट कर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

ऐसा रहा करियर

आपको बता दें कि मुनमुन दत्ता ने अपने करियर की शुरुआत साल 2004 में आए टेलीविजन शो ‘हम सब बाराती’ से की थी। इस शो के बाद जब 2008 में असित मोदी का कॉमेडी शो ‘तारक मेहता’ शुरू हुआ तब से ही मुनमुन दत्ता इस शो से जुड़ी हुईं हैं। वह शो में बबीता अय्यर की भूमिका निभा रही हैं। इस शो से वह घर-घर में मशहूर हो चुकी हैं। जेठालाल और बबीता अय्यर जी की प्यारी सी केमिस्ट्री लोगों को शो में खूब हंसाती है। टेलीविजन के अलावा मुनमुन दत्ता बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा भी रह चुकी हैं।

 

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना

Tags

babitafunny taarak mehta videosjethalal babita funnyooltah chashmahtaarak mehta comedytaarak mehta comedy scenestaarak mehta funnyTaarak Mehta Ka Ooltah ChashmahTaarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: Babita Look Viraltaarak mehta ka ulta chashmataarak mehta ka ulta chasmataarak mehta latest episodetarak mehtatarak mehta ka ooltah chashmatarak mehta ka ooltah chashmah epsiodes fulltarak mehta ka ulta chashmatarak mehta new episodetarak menta ka ooltah chashmah full episodes online
विज्ञापन