September 29, 2024
  • होम
  • मनोरंजन
  • रिंकू भाभी बन सुनील ग्रोवर ने फैंस को फिर गुदगुदाया, लोगों ने कहा- फिर से आ…
रिंकू भाभी बन सुनील ग्रोवर ने फैंस को फिर गुदगुदाया, लोगों ने कहा- फिर से आ…

रिंकू भाभी बन सुनील ग्रोवर ने फैंस को फिर गुदगुदाया, लोगों ने कहा- फिर से आ…

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : August 25, 2022, 4:33 pm IST

मुंबई: सुनील ग्रोवर को देखते ही उनके फैंस खुश हो जाते हैं। उन्होंने कपिल के शो में ‘डॉ मशहूर गुलाटी’ से लेकर रिंकू भाभी और साथ ही गुत्थी की भूमिका अदा कर फैंस का दिल जीता है। हालांकि पांच साल पहले कपिल शर्मा के साथ फ्लाइट में सुनील ग्रोवर का बड़ा झगड़ा हुआ था, जिसके बाद कॉमेडियन ने कपिल के कॉमेडी को शो को छोड़ दिया था। कई सालों के बाद जब सुनील ग्रोवर टीवी पर लौटें तो उन्होंने अर्चना पूरन सिंह और शेखर सुमन स्टारर शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैंपियन’ में ‘डॉ मशहूर गुलाटी बनकर सबको हंसाया भी था। ‘डॉ मशहूर गुलाटी’ के बाद अब सुनील ग्रोवर ‘रिंकू भाभी’ के किरदार में वापस आ रहे हैं।

सुनील फिर बनें रिंकू भाभी

जहां एक तरफ कपिल शर्मा शो अपने कॉमेडी शो से लोगों को हंसाने की तैयारी में जुटे गया है, तो वहीं सुनील ग्रोवर ने अपनी शानदार वापसी से लोगों को हंसाना शुरू कर दिया है। सोनी टीवी ने हाल ही में सुनील ग्रोवर का एक वीडियो साझा किया है। जिसमें वह ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैंपियन’ में मशहूर गुलाटी बनने के बाद अब रिंकू भाभी बनकर लौटे और इस दौरान उन्होंने अपने फेमस गाने ‘मेरे हसबैंड मुझको प्यार ही नहीं करते’ पर एक बार फिर से लोगों को गुदगुदा दिया है और साथ ही अर्चना पूरन सिंह से शिकायत की। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘बड़ी अजीब है ना रिंकू भाभी के प्यार की कथा। ऐसे बहुत से किस्से लेकर आ रही हैं रिंकू भाभी’।

फैंस ने की मांग

रिंकू भाभी उर्फ सुनील ग्रोवर के वीडियो को देखने के बाद लोगों के चेहरों पर एक बड़ी सी मुस्कान आ गई। लेकिन फिर भी फैंस यही चाहते हैं कि सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा के शो में वापस लौट आए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘सुनील सर आप वापस आजाओ, हम सब आपको बहुत याद कर रहे हैं’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आपको कॉमेडी के मामले में कोई भी पीछे नहीं छोड़ सकता। अन्य यूजर ने लिखा, ‘रिंकू देवी का लेवल ही अलग है’।

 

पहले किया दुष्कर्म फिर मार डाला! सोनाली के भाई ने पीए पर लगाए सनसनीखेज़ आरोप

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन