मुंबई: सोनू निगम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘कुछ लोगों ने इस साल के लिए भविष्यवाणी की थी कि यह साल दुर्घटनाओं और मेडिकल समस्याओं से भरा होगा। अब लगता है कि उनकी भविष्यवाणी सच हो रही है। इस हालत में मुझे आज पुणे में स्टेज पर जाना है। लोगों को यह काफी आसान लगता है लेकिन शोबिज की दुनिया मुश्किलों से भरी है। मां सरस्वती आज मेरा साथ दें।’
सोनू निगम ने इस कैप्शन के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें वह जिम में समय बिताते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही वह मसाज भी करवा रहे हैं। मसाज करवाने के बाद सोनू निगम ने पुणे में अपना म्यूजिकल कॉन्सर्ट भी किया है। हालांकि कॉन्सर्ट में सोनू निगम ठीक नजर आए।
आपको बता दें कि सोनू निगम बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर हैं और उन्होंने अब तक 800 से ज्यादा फिल्मों में गाने गाए हैं। पद्मश्री से सम्मानित सोनू निगम आज भी संगीत की दुनिया में अपनी पहचान बनाए हुए हैं। सोनू निगम ने अपने करियर में कई बेहतरीन गानों को अपनी आवाज में गाकर अमर कर दिया है। सोनू निगम फिल्मों के साथ-साथ रियलिटी शो में भी नजर आते हैं। सोनू निगम अक्सर म्यूजिक रियलिटी शो में जज के तौर पर नजर आते हैं।
पिछले साल 5 फिल्मों में किया काम फिल्मों में गाने के साथ-साथ सोनू निगम सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। इंस्टाग्राम पर सोनू निगम को 30 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। सोनू निगम अपनी खूबसूरत आवाज के साथ-साथ बेबाक व्यक्तित्व के लिए भी जाने जाते हैं।
उन्होंने कई बार बेबाकी से बोलकर भी सुर्खियां बटोरी हैं। एक बार सोनू निगम मस्जिद में नमाज को लेकर विवाद में भी फंस गए थे। हाल ही में सोनू निगम ने पद्म पुरस्कारों को लेकर भी बेबाकी से बात की। सोनू निगम ने हिंदी भाषा के साथ-साथ अन्य भाषाओं के गानों में भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। सोनू निगम अब 2025 में भी कई बड़ी फिल्मों के गानों को अपनी आवाज से सजाने वाले हैं।
यह भी पढ़ें :-