September 8, 2024
  • होम
  • हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुई सोनम कपूर, मीडिया कर्मियों को बांटी मिठाई

हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुई सोनम कपूर, मीडिया कर्मियों को बांटी मिठाई

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : August 26, 2022, 7:32 pm IST

मुंबई: सोनम कपूर मां बन गई है। ये खबर सुन उनके फैंस उन्हें बधाइयां दिए जा रहे हैं। आपको बता दें, बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने 20 अगस्त को एक बेबी बॉय को जन्म दिया। वहीं बच्चे के जन्म के 6 दिन बाद आज वो हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गई हैं। हाल ही में पैपराजी ने उन्हें और उनके पति आनंद अहूजा को हॉस्पिटल से निकलते हुए स्पॉट भी किया। वीडियो में आनंद आहूजा ने बच्चे को गोद में लिया हुआ है। हालांकि इस दौरान एक्ट्रेस गाड़ी से निकल घर की ओर जा रही हैं। इस दौरान सोनम व्हाइट कलर की ड्रेस पहने नजर आईं। घर में नन्हा मेहमान आने के बाद सोनम कपूर और उनके फैमिली में ख़ुशी का माहौल है। फैंस भी सोनम और आनंद आहूजा के लिए बेहद खुश हैं।

इसके साथ ही आनंद ने बच्चे के जन्म की खुशी के बाद हॉस्पिटल के बाहर सभी मीडिया कर्मियों को मिठाई भी बांटी। इस दौरान उनके साथ एक्टर और उनके ससुर अनिल कपूर भी नजर आए थे। सोशल मीडिया पर लोग सोनम कपूर और आनंद आहूजा को शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रहे हैं।

आनंद और सोनम की शादी

सोनम की बात करें तो उन्होंने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंध गयी थी। शादी के बाद से ही सोनम फिल्मों से दूर फैमिली टाइम स्पेंड कर रही है। एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म ‘सोनम द जोया फैक्टर’ में देखा गया था।

सोनम की प्रेग्नेंसी

आनंद और सोनम ने कुछ महीने पहले प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। फोटो शेयर करते हुए वो कैप्शन में लिखते हैं, “चार हाथ। तुम्हारी सबसे अच्छी देखभाल के लिए जो भी हम कर सकते हैं। दो दिल, जो तुम्हारे साथ-साथ ही धड़केंगे, हर मंजिल में। हमारा परिवार, जो तुम पर प्यार की बारिश बरसाएगा और सपोर्ट करेंगे। हम तुम्हारा स्वागत करने का अब और इंतजार नहीं कर पा रहें हैं।

 

 

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन