September 19, 2024
  • होम
  • सोनाक्षी सिन्हा के दोनों भाइयों को कुबूल नहीं मुस्लिम जीजा! नहीं निभाई कोई रस्म

सोनाक्षी सिन्हा के दोनों भाइयों को कुबूल नहीं मुस्लिम जीजा! नहीं निभाई कोई रस्म

  • WRITTEN BY: Pooja Thakur
  • LAST UPDATED : June 24, 2024, 2:37 pm IST

Sonakshi Sinha Wedding: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल ने रविवार दोपहर को रजिस्टर्ड मैरिज की और रात में शानदार रिसेप्शन पार्टी किया। इस शादी में फैमिली, फ्रैंड्स और कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की लेकिन सोनाक्षी के दोनों भाई नाराज दिखे। शादी में पूरा परिवार तो नजर आया लेकिन दोनों भाई लव-कुश की नाराजगी दिख रही थी। दोनों भाई में से एक भी शादी की किसी रस्म में नजर नहीं आये।

लव-कुश ने नहीं की रस्म

सोनाक्षी जब रजिस्टर्ड मैरिज के लिए एंट्री कर रही थीं तो वो फूलों के चादर के साथ अंदर आईं थीं। लेकिन उस समय उनके दोनों भाई गायब थे। दरअसल फूलों के चादर में जब दुल्हन आती है तो चादर भाई पकड़ता है लेकिन सोनाक्षी के चादर को एक्टर साकिब सलीम पकड़े हुए दिखे। लव-कुश अपनी बहन के प्री-वेडिंग फेस्टिव में भी शामिल नहीं हुए। शादी के वेन्यू पर दोनों भाइयों के आते हुए फोटो वायरल हुआ था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

7 साल से रिश्ते में थे दोनों

सोनाक्षी सिन्हा ने शादी की फोटोज शेयर करते हुए लिखा कि वो जहीर के साथ 7 साल से रिलेशनशिप में थीं। उन्होंने लिखा कि आज ही के दिन, सात साल पहले (23.06.2017) हमने एक-दूसरे की आंखों में प्यार को उसके शुद्धतम रूप में देखा और इसे कायम रखने का फैसला किया। आज उस प्यार ने हमें सभी चुनौतियों और जीत में मार्गदर्शन किया है। इस क्षण तक पहुंचाया है, जहां हमारे दोनों परिवारों और दोनों देवताओं के आशीर्वाद से अब हम पति-पत्नी हैं।दोपहर को रजिस्टर्ड मैरिज की और रात में शानदार रिसेप्शन पार्टी किया।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन