September 20, 2024
  • होम
  • Sonakshi Sinha Wedding: शादी की साड़ी और ज्वैलरी सोनाक्षी के दिल के करीब, मां पूनम से है कनेक्शन

Sonakshi Sinha Wedding: शादी की साड़ी और ज्वैलरी सोनाक्षी के दिल के करीब, मां पूनम से है कनेक्शन

  • WRITTEN BY: Pooja Thakur
  • LAST UPDATED : June 24, 2024, 8:48 am IST

Sonakshi Sinha Saree: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल ने रविवार दोपहर को रजिस्टर्ड मैरिज की और रात में शानदार रिसेप्शन पार्टी किया। सोनाक्षी की शादी की फोटो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं क्योंकि यह बेहद सादगी भरी थी। सोनाक्षी ने अपनी शादी पर चिकनकारी आइवरी रंग की साड़ी पहनी , जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थीं। सोनाक्षी के लिए यह साड़ी बेहद खास है क्योंकि यह उनकी मां से जुड़ा हुआ है।

पहनी मां की साड़ी

बता दें कि सोनाक्षी(Sonakshi Sinha)ने अपनी शादी पर मां पूनम सिन्हा की आइवरी रंग की साड़ी पहनी थी। उनका ज्वैलरी भी मां का ही था। सोनाक्षी ने वही साड़ी पहनी थी जो उनकी मां पूनम सिन्हा ने अपनी शादी के वक़्त पहना था। सोनाक्षी के इस लुक की फैंस तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। सोशल मीडिया पर शादी की फटोज़ वायरल हो रही है, जिसे देखकर फैंस कह रहे हैं कि सादगी में सोना कितनी प्यारी लगती है।

7 साल से रिश्ते में थे दोनों

सोनाक्षी सिन्हा ने शादी की फोटोज शेयर करते हुए लिखा कि वो जहीर के साथ 7 साल से रिलेशनशिप में थीं। उन्होंने लिखा कि आज ही के दिन, सात साल पहले (23.06.2017) हमने एक-दूसरे की आंखों में प्यार को उसके शुद्धतम रूप में देखा और इसे कायम रखने का फैसला किया। आज उस प्यार ने हमें सभी चुनौतियों और जीत में मार्गदर्शन किया है। इस क्षण तक पहुंचाया है, जहां हमारे दोनों परिवारों और दोनों देवताओं के आशीर्वाद से अब हम पति-पत्नी हैं।

 

सोनाक्षी की शादी पर शत्रुघ्न सिन्हा का गजब रिएक्शन, कहा- ‘मेरी बेटी जहीर के साथ है…’

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन