• होम
  • मनोरंजन
  • सोनाक्षी सिन्हा ने लगाई शौहर जहीर के नाम की मेंहदी, शादी से पहले जगमग हुआ रामायण

सोनाक्षी सिन्हा ने लगाई शौहर जहीर के नाम की मेंहदी, शादी से पहले जगमग हुआ रामायण

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Mehndi: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा कल यानी 23 जून को अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। सोनाक्षी की शादी की रस्में शुरू हो गई है। कल देर रात मेंहदी की रस्म हुई, जहां सोना ने अपने हाथों पर शौहर जहीर का नाम लिखवाया। वहीं बेटी की […]

सोनाक्षी सिन्हा
inkhbar News
  • June 22, 2024 8:16 am Asia/KolkataIST, Updated 10 months ago

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Mehndi: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा कल यानी 23 जून को अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। सोनाक्षी की शादी की रस्में शुरू हो गई है। कल देर रात मेंहदी की रस्म हुई, जहां सोना ने अपने हाथों पर शौहर जहीर का नाम लिखवाया। वहीं बेटी की शादी को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा का बंगला रामायण भी जगमग कर रहा था।

सोना के हाथ में जहीर का नाम

एक्ट्रेस की मेंहदी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आ गई हैं, जिसमें वो अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं।सोनाक्षी के रेड कलर का आउटफिट कैरी कर रखा है। दोनों की मेंहदी की तस्वीरें देखकर फैंस उनपर प्यार लूटा रहे हैं। मेंहदी के फंक्शन में परिवार वाले भी बेहद खुश दिख रहे हैं।

शादी से खुश है परिवार

बता दें कि इससे पहले इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि इस शादी से सोनाक्षी के परिवार वाले खुश नहीं है। हालांकि बीते दिनों शत्रुघ्न सिन्हा अपने होने वाले दामाद जहीर इकबाल के साथ दिखे। इस दौरान उन्होंने पैपराजी के सामने पोज भी दिए। शत्रुघ्न अपनी पत्नी पूनम के साथ सोनाक्षी के ससुराल पहुंचे थे।

Biggboss : बिगबॉस में नजर आईं शिवानी कुमारी कौन हैं, उनके जन्म पर गांव में क्यों छाया था मातम ?