Inkhabar logo
Google News
सिंघम अगेन का ट्रेलर हुआ रिलीज, एक नहीं बल्कि 8 स्टार्स मचाएंगे घूम…..

सिंघम अगेन का ट्रेलर हुआ रिलीज, एक नहीं बल्कि 8 स्टार्स मचाएंगे घूम…..

नई दिल्ली : रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सिंघम अगेन’ एक बार फिर सिनेमा घरो में तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में एक्टर अजय देवगन, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ स्टारर जैसे दिग्गज फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

करीब 5 मिनट के इस ट्रेलर को देखने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि इस बार रोहित शेट्टी दिवाली पर बॉक्स ऑफिस पर कब्जा करने वाले हैं। 1 नवंबर को रिलीज हो रही इस फिल्म की कहानी भी रामायण से जुड़ी हुई है। जिस तरह भगवान राम ने माता सीता को रावण के चंगुल से बचाया था…ठीक उसी तरह इस फिल्म में अजय देवगन यानी डीसीपी बाजीराव सिंघम के साथ भी कुछ ऐसा होने वाला है। फिल्म में करीना कपूर सिंघम की पत्नी का किरदार निभा रही हैं और ट्रेलर देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि यह पूरी फिल्म करीना को दुश्मनों से बचाने पर ही आधारित है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज हुए 2 घंटे में इस वीडियो को 1 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुका हैं।

खतरनाक विलन में अर्जुन कपूर

फिल्म का ट्रेलर कमाल का है, जिसमें हर किरदार आपका दिल जीतने वाला है। फिल्म में अर्जुन कपूर का किरदार सबसे खतरनाक लग रहा है। संजय दत्त और बॉबी देओल के बाद अब अर्जुन कपूर ने भी खतरनाक विलेन का रूप ले लिया है। फिल्म में उनका किरदार देखकर कोई भी डर सकता है। खैर, ये तो बस ट्रेलर है, देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म में वो क्या कमाल करते हैं।

 

 

कॉप यूनिवर्स की शुरुआत साल 2011 में हुई

बता दें, रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की शुरुआत साल 2011 में फिल्म ‘सिंघम अगेन’ से हुई थी। साल 2014 में ‘सिंघम रिटर्न्स’ आई। फिर साल 2018 में रोहित शेट्टी ने रणवीर सिंह के साथ ‘सिंबा’ बनाई। इसकी चौथी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ साल 2021 में आई, जिसमें अक्षय कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई।

 

 

यह भी पढ़ें :-

Air India: एक्ट्रेस को इंतज़ार करते-करते सुबह से हो गई दोपहर, फ्लाइट नहीं आई

बॉलीवुड में सबसे अमीर कौन, शाहरुख खान और टी सीरीज को भी छोड़ा पीछे

धर्म को पीछे छोड़ पैसों की तरफ भागे अनिरूद्धाचार्य महाराज, किया ये शर्मनाक काम, जानकर भक्त करेंगे थू-थू

 

 

Tags

inkhabarinkhabar hindiSingham Againsingham again castSingham Again collection
विज्ञापन