September 28, 2024
  • होम
  • मनोरंजन
  • वेकेशन के लिए निकले सिद्धार्थ-कियारा, सामने आईं तस्वीरें
वेकेशन के लिए निकले सिद्धार्थ-कियारा, सामने आईं तस्वीरें

वेकेशन के लिए निकले सिद्धार्थ-कियारा, सामने आईं तस्वीरें

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : December 29, 2022, 8:41 pm IST

मुंबई: नया साल आने में महज कुछ ही दिन बाकी है, जिसकी तैयारी में बॉलीवुड सेलेब्स लग गए हैं। नए साल का स्वागत करने के लिए हर कोई उत्सुक है। इस कड़ी में गुरुवार सुबह सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी नए साल का जश्न मनाने अपनी पसंदीदा डेस्टिनेशन के लिए निकल पड़े। इस कपल को सुबह सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। हालांकि दोनों को अलग-अलग स्पॉट किया गया।

एयरपोर्ट पर नजर आए कपल

शादी की खबरों के बीच दोनों नए साल का स्वागत करने के लिए मुंबई से निकल पड़े हैं। हर साल की तरह इस साल भी सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी न्यू ईयर वेकेशन के लिए निकल पड़े हैं। हालांकि इसका खुलासा अभी हुआ नहीं है। बता दें, सिद्धार्थ ने एयरपोर्ट पर अलग गेट से एंट्री ली, वहीं कियारा आडवाणी ने अलग गेट से। इस दौरान एक्ट्रेस सी ग्रीन टॉप और ब्लू लूस फिटेड जींस में दिखीं थी। फैंस दोनों की जोड़ी को बेहद पसंद करते हैं।

चंडीगढ़ में करेंगी शादी

सिद्धार्थ और कियारा अपनी शादी को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। खबरे आ रही थीं कि ‘दोनों एक महीने से शादी के लिए जगह ढूंढ रहे हैं। कियारा और सिद्धार्थ इस समय चंडीगढ़ में लग्जरी प्रॉपर्टी देख रहे थे। वहीं चंडीगढ़ के द ओबेरॉय सुखविला स्पा और रिसोर्ट में शादी का प्लान बना रहे हैं। ये वही रिसोर्ट है जहां राजकुमार राव और पत्रलेखा ने भी शादी की थी

अभिनेत्री की आने वाली फिल्में

बात अगर कियारा आडवाणी के वर्कफ्रंट की करें तो वो इन दिनों वो शशांक खेतान के निर्देशन में बनी फिल्म मेरा नाम गोविंदा में नजर आएंगी। इस फिल्म में वो विक्की कौशल के साथ मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वो साउथ के मशहूर निर्देशक शंकर की फिल्म आर सी 15 में नजर आने वाली हैं। साथ ही वो फिल्म मिस्टर लेले में भी अभिनेता वरुण धवन के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन