September 19, 2024
  • होम
  • राधिका के लहंगे में श्रीनाथजी! अंबानी परिवार के भक्ति भाव को लोगों ने बताया फेक

राधिका के लहंगे में श्रीनाथजी! अंबानी परिवार के भक्ति भाव को लोगों ने बताया फेक

  • WRITTEN BY: Pooja Thakur
  • LAST UPDATED : July 13, 2024, 11:50 am IST

Radhika-Anant Wedding: एशिया के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी कल यानी 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंध गए। शादी के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन का एक फोटो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग अंबानी परिवार की आलोचना कर रहे हैं।

राधिका के लहंगे पर श्रीनाथ जी

दरअसल राधिका मर्चेंट ने डांडिया नाइट में पर्पल कलर का खूबसूरत सा लहंगा पहना था। पूरे लहंगे पर गोल्डन कलर की कढ़ाई की गई थी। राधिका ने लहंगे के साथ दो दुपट्टा कैरी किया था। साथ ही उसपर चोकर नेकलेस पहना था। दुल्हन राधिका मर्चेंट के लहंगे पर भगवान श्री कृष्ण की कलाकारी की गई थी। श्रीनाथजी को ऐसे लहंगे पर देखकर कुछ लोग आपत्ति जाता रहे हैं।

चूल्हे में गई धार्मिक आस्था

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा है कि अब अंबानी परिवार की धार्मिक आस्था चूल्हे में घुस गई। एक यूजर ने तो ये तक लिखा है कि अंबानी लोग टायलेट में कमोड पर तस्वीर लगा दें, उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। उन्हें भी पता है कि उन लोगों को मोदी देता है, ईश्वर नहीं। वहीं कुछ लोग राधिका के इस लहंगे की तारीफ भी कर रहे हैं कि उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की कलाकारी वाले लहंगे को पहना है।

 

सात फेरों से पहले पिता से लिपटकर रोईं राधिका, Video देखकर इमोशनल हुए लोग

राधिका मर्चेंट ने शादी में पहना दुनिया का सबसे महंगा लहंगा, कीमत सुनकर छूट जाएंगे पसीने

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन