अनंत की शाही शादी में मुकेश अंबानी का खर्च सुनकर चौंक जाएंगे आप!

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding: भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर शहनाई बजने वाली है। उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई को मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। इससे पहले कपल की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं और सभी फंक्शन बहुत शाही अंदाज में मनाए जा रहे हैं।

शादी में खर्च होगा 350 मिलियन डॉलर!

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में 2500 से ज्यादा मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। गेस्ट्स को लाने-ले जाने के लिए अंबानी परिवार ने तीन फाल्कन-2000 जेट किराए पर लिए हैं। क्लब वन एयर के सीईओ राजन मेहरा के अनुसार, इस इवेंट के लिए 100 से ज्यादा प्राइवेट जेट्स का इस्तेमाल किया जाएगा। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, मुकेश अंबानी ने इस शाही शादी के लिए 350 मिलियन डॉलर यानी 2500 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए हैं।

प्री-वेडिंग फंक्शन्स की धूम

गुजरात के जामनगर में पहला फंक्शन

अनंत अंबानी की शादी से पहले दो ग्रैंड प्री-वेडिंग फंक्शन होस्ट किए गए थे। पहला फंक्शन गुजरात के जामनगर में हुआ था जिसमें 1200 मेहमानों ने शिरकत की थी। इस दौरान मेटा के मार्क जुकरबर्ग, माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स और इवांका ट्रम्प भी शामिल हुई थीं। पॉप सिंगर रिहाना ने भी अपनी परफॉर्मेंस दी थी।

क्रूज पर दूसरा फंक्शन

दूसरा प्री-वेडिंग फंक्शन इटली से फ्रांस के बीच क्रूज पर हुआ था। 800 से ज्यादा गेस्ट्स के साथ सेलिब्रेट किए गए इस फंक्शन में बैकस्ट्रीट बॉयज, कैटी पेरी और एंड्रिया बोसेली ने परफॉर्म किया था।

शादी की रस्में

सात फेरे लेने से पहले अनंत और राधिका की शादी की सभी रस्में चल रही हैं। अब तक तो कपल की संगीत, हल्दी और मेहंदी नाईट जैसे फंक्शन्स पूरे हो चुके हैं। वही शादी के फंक्शन में विदेशी पॉप सिंगर जस्टिन बीबर भी आए थे जिनकी परफॉरमेंस ने महफिल लूटी थी।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को हिंदू रीति-रिवाजों से शादी करेंगे। 13 जुलाई को उनके शुभ आशीर्वाद की फंक्शन है और 14 जुलाई को कपल ग्रैंड रिसेप्शन देगा। मुकेश अंबानी द्वारा इतनी बड़ी रकम खर्च करना साबित करता है कि यह शादी किसी शाही शादी से कम नहीं होगी।

 

ये भी पढ़ें: मिसेज अनंत अंबानी बनीं राधिका मर्चेंट, शाही शादी में जॉन सीना का देसी अवतार

Tags

ambani familyanant ambani radhika merchant weddinginkhabarMukesh ambaniroyal wedding
विज्ञापन