September 28, 2024
  • होम
  • मनोरंजन
  • शहजादा की कमाई में आईं भारी गिरावट, बर्बाद हुए 85 करोड़
शहजादा की कमाई में आईं भारी गिरावट, बर्बाद हुए 85 करोड़

शहजादा की कमाई में आईं भारी गिरावट, बर्बाद हुए 85 करोड़

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : February 23, 2023, 10:03 pm IST

मुंबई: कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म को दर्शकों का प्यार नहीं मिल पाया। फिल्म का हाल टिकट खिड़की पर बहुत बुरा है। ‘शहजादा’ के लिए अपनी लागत निकाल पाना काफी मुश्किल हो रहा है। शहजादा को रिलीज़ हुए 6 दिन हो चुके है और फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आती जा रही है।

पांचवे दिन का कलेक्शन

डेविड धवन के बेटे रोहित धवन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘शहजादा’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल काफी बुरा है। रोहित ने फिल्म को मास एंटरटेनर बनाने की पूरी कोशिश की लेकिन उनकी ये कोशिश सफल नहीं हो पाई। कार्तिक आर्यन की फिल्म का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। कमाई की बात करें तो ‘शहजादा’ 6 दिन में 26.31 करोड़ रुपए तक का ही कलेक्शन कर पाई है।

शहजादा की कमाई

पहला दिन – 6 करोड़
दसूरे दिन – 6.65 करोड़
तीसरे दिन- 7.55 करोड़
चौथे दिन- 2.25 करोड़
पांचवें दिन- 2.06 करोड़
छठे दिन – 1.80 करोड़
कुल कमाई- 26.31 करोड़

 

फिल्म की कहानी

कहानी की शुरुआत होती है जिंदल इंटरप्राइजेज के मालिक रणदीप जिंदल और उनकी कंपनी में काम करने वाले वाल्मीकि से। रणदीप और वाल्मीकि घर में बेटे का जन्म होता है। जिसके बाद वाल्मीकि बच्चों की अदला बदली कर देता है। जिंदल परिवार का इकलौता शहजादा यानी बंटू गरीबी वाली जिंदगी जीता है वहीं वाल्मीकि का बेटा राज , राजघराने में ठाठ से रहता है। फिल्म रीमेक है तो कहानी में ऐसा बहुत कुछ नया नहीं है जो आपको देखने को मिल सकता है। लेकिन जिस तरह से इस फिल्म का ट्रीटमेंट किया गया है उससे ये फिल्म काफी अच्छी लगती है।

बंटू को हमेशा सैकेंड चीजों से गुजारा करना पड़ता है फिर बंटू की मुलाक़ात उनकी बॉस समारा यानी कृति सेनन से होती है। जाहिर है बंटू को समारा से इश्क़ हो जाता है। इसी दौरान बंटू को पता चल जाता है की बाल्मीकि यानी उनके पापा ने अदला बदली की थी। इसके बाद क्या बंटू जिंदल परिवार को सच्चाई बताएगा या जिंदल परिवार सच जानने के बाद उसे अपनाएगा। इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार

Tags