September 28, 2024
  • होम
  • मनोरंजन
  • शहनाज और सलमान में छिड़ी जंग, फिल्म भाईजान से क्यों बाहर हुई अभिनेत्री
शहनाज और सलमान में छिड़ी जंग, फिल्म भाईजान से क्यों बाहर हुई अभिनेत्री

शहनाज और सलमान में छिड़ी जंग, फिल्म भाईजान से क्यों बाहर हुई अभिनेत्री

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : August 8, 2022, 4:09 pm IST

मुंबई: पंजाब की कैटरीना कैफ शहनाज गिल के बॉलीवुड डेब्यू का उनके फैंस काफी देर से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब ऐसा लगता है जैसे उनकी ख़ुशी को किसी की नजर लग गई है। शहनाज के डेब्यू प्रोजेक्ट को लेकर ऐसी खबर आई है जिसे सुन आपको बड़ा झटका लग सकता है। जी हाँ! खबर आ रही है कि शहनाज गिल फिल्म भाईजान में नजर नहीं आने वाली हैं।

सलमान की फिल्म में नहीं दिखेंगी शहनाज

आप भी चौंक गए ना? एक रिपोर्ट के मुताबिक, शहनाज अब सलमान खान की फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी। इसके पीछे क्या कारण है इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। ये भी दावा किया जा रहा है कि शहनाज गिल ने सलमान खान को इंस्टाग्राम से भी अनफॉलो कर दिया है। अगर आप शहनाज गिल के इंस्टा पर फॉलोइंग लिस्ट चेक करेंगे तो इसमें अब सलमान खान का नाम नहीं होगा। जबकि शहनाज की फॉलोइंग लिस्ट में रणवीर सिंह का नाम भी है। लेकिन वो शख्स नहीं है जिसने कई मौकों पर शहनाज का साथ दिया है। शहनाज की ये लिस्ट किसी को भी चौंका सकती है।

शहनाज और सलमान में अनबन

दूसरी तरफ, सलमान खान भी इंस्टाग्राम पर शहनाज गिल को फॉलो नहीं करते हैं। अब सलमान का शहनाज गिल को फॉलो ना करना तो फिर भी समझ में आता है। मगर लोगों को ये समझ नहीं आ रहा है कि शहनाज गिल सलमान खान को फॉलो नहीं करती हैं। खैर, सलमान खान के बड़े प्रोजेक्ट भाईजान से शहनाज गिल बाहर हुई हैं या नहीं इस बात पर कितनी सच्चाई है ये तो वक्त के साथ ही पता चलेगा।

इन प्रोजेक्ट्स का हिस्सा है शहनाज

वैसे आपको बता दें कि शहनाज ने इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी थी। बैक साइड से उनकी एक फोटो सेट से वायरल भी हुई थी, इस फोटो ने काफी सुर्खियां भी बटोरी थी। हालांकि शहनाज ने कभी फिल्म का हिस्सा होने की ऑफिशियल जानकरी नहीं दी है। और ना ही सलमान खान की तरफ से अभी तक शहनाज गिल की कास्टिंग को लेकर बात की गई है।

बात करें फिल्म भाईजान की तो ये मल्टीस्टारर फिल्म है जिसमें सलमान के साथ पूजा हेगड़े भी दिखेंगी। शहनाज गिल ने वर्कफ्रंट पर पंजाबी मूवी ‘हौसला रख’ से एक्टिंग में डेब्यू किया था। वहीं खबरे हैं कि वे रिया कपूर के प्रोजेक्ट में नजर आएंगी।

राजस्थान: खाटू श्याम मेले में भगदड़, 3 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

Tags