September 28, 2024
  • होम
  • मनोरंजन
  • स्टेज पर अजान सुनते ही शहनाज ने किया कुछ ऐसा, लोग कर रहे है तारीफ़
स्टेज पर अजान सुनते ही शहनाज ने किया कुछ ऐसा, लोग कर रहे है तारीफ़

स्टेज पर अजान सुनते ही शहनाज ने किया कुछ ऐसा, लोग कर रहे है तारीफ़

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : February 23, 2023, 9:18 pm IST

मुंबई: शहनाज गिल किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में रहती हैं। शहनाज कुछ ना कुछ ऐसा कर देती है कि फैंस उनके दीवाने हो ही जाते हैं। बिग बॉस-13 में आने के बाद से ग्लैमर वर्ल्ड में हर ओर उनकी चमक नजर आती है। आज शहनाज फैशन में भी बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेस को टक्कर दे रही हैं। हाल ही में एक अवॉर्ड नाइट में अभिनेत्री ने पूरी लाइमलाइट चुरा ली। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद शहनाज के फैंस उनपर भर-भर के प्यार लुटा रहे है।

वायरल हुआ वीडियो

दरअसल, बीती रात 22 फरवरी 2023 को मुंबई में लोकमत डिजिटल क्रिएटर्स अवॉर्ड फंक्शन में शहनाज गिल पहुंची थी। अवार्ड फंक्शन में टीवी से जुड़े कई सितारे शामिल हुए थे। इवेंट में शहनाज को ‘डिजिटल पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड मिला। अवॉर्ड लेने के दौरान उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसके बाद लोग उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए।

शहनाज ने किया ये काम

दरअसल, जब शहनाज को अवॉर्ड के लिए स्टेज पर बुलाया गया और उनसे गाना गाने के लिए कहा गया। तभी शहनाज एक पंजाबी गाना गा ही रही थीं कि इतने में अजान होने लगती है। अजान की आवाज सुनते ही शहनाज रुक जाती है और सम्मान में खड़ी हो जाती है। सभी धर्म के प्रति उनके इस सम्मान को देख सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तारीफ़ कर रहे है। शहनाज के इस वीडियो को फैंस बेहद पसंद कर रहे है।

करोड़ों में है शहनाज गिल का नेटवर्थ

ऐसे में जब शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन प्रोडक्ट्स की ऐड करती हैं तो उसके लिए काफी अच्छी रकम भी वसूलती हैं। एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शहनाज गिल की नेट वर्थ 3 करोड़ रुपए है। सिर्फ सोशल मीडिया के पोस्ट के जरिए ही नहीं बल्कि शहनाज इवेंट्स का प्रमोशन करके भी मोटी रकम कमाती है। अगर मीडिया रिपोर्ट पर गौर करें तो एक इंटस्टाग्राम पोस्ट के लिए शहनाज गिल करीब 8 लाख रुपये की फीस चार्ज करती हैं।इस तरह से शहनाज अपनी जिंदगी रानी की तरह जीती हैं।

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार

Tags