September 28, 2024
  • होम
  • मनोरंजन
  • मुंबई एयरपोर्ट पर दिखी शहनाज गिल, सिंपल लुक ने लोगों को बनाया दीवाना
मुंबई एयरपोर्ट पर दिखी शहनाज गिल, सिंपल लुक ने लोगों को बनाया दीवाना

मुंबई एयरपोर्ट पर दिखी शहनाज गिल, सिंपल लुक ने लोगों को बनाया दीवाना

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : November 22, 2022, 9:56 pm IST

मुंबई: शहनाज गिल किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में रहती हैं। फैंस उन्हें हर अंदाज में देखना पसंद करते हैं। शहनाज आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। बिग बॉस फेम शहनाज गिल की गजब की फैन फॉलोविंग हैं। शहनाज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर उनकी एक के बाद एक तस्वीर वायरल होती रहती हैं। अब शहनाज का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल हुआ वीडियो

मंगलवार यानी आज कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शहनाज गिल मुंबई एयरपोर्ट पर दिख रही हैं। इस दौरान शहनाज सिंपल लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। फैंस शहनाज के सिंपल लुक को बेहद पसंद कर रहे हैं।

Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar  (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today

ये सेलेब्स भी आए नजर

शहनाज के अलावा रणवीर सिंह को भी मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। रणवीर ने इस लुक को टोपी और गॉगल्स के साथ पूरा किया। अरबाज खान और पंकज कपूर भी अपनी वाइफ सुप्रिया पाठक के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए। इन सभी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

शहनाज की कमाई

क्या आपको पता है कि सोशल मीडिया से शहनाज गिल लाखों कमाती है। दरअसल शहनाज की जो ब्रैंड वैल्यू बन चुकी है, उसकी वजह से वो कई सारी ऐड साइन करती हैं। शहनाज गिल के संग ममा अर्थ से लेकर कई तरह के ब्रैंड जुडे़ हैं। शहनाज गिल के इंस्टाग्राम पोस्ट पर गौर करेंगे तो तीसरा-चौथा किसी न किसी प्रोडक्ट से जुड़ा जरूर होता है।

करोड़ों में है शहनाज गिल का नेटवर्थ

ऐसे में जब शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन प्रोडक्ट्स की ऐड करती हैं तो उसके लिए काफी अच्छी रकम भी वसूलती हैं। एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शहनाज गिल की नेट वर्थ 3 करोड़ रुपए है। सिर्फ सोशल मीडिया के पोस्ट के जरिए ही नहीं बल्कि शहनाज इवेंट्स का प्रमोशन करके भी मोटी रकम कमाती है। अगर मीडिया रिपोर्ट पर गौर करें तो एक इंटस्टाग्राम पोस्ट के लिए शहनाज गिल करीब 8 लाख रुपये की फीस चार्ज करती हैं।इस तरह से शहनाज अपनी जिंदगी रानी की तरह जीती हैं।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags