September 28, 2024
  • होम
  • मनोरंजन
  • ग्रीन कलर की साड़ी में शहनाज को देख फैंस के उड़ गए होश
ग्रीन कलर की साड़ी में शहनाज को देख फैंस के उड़ गए होश

ग्रीन कलर की साड़ी में शहनाज को देख फैंस के उड़ गए होश

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : October 18, 2022, 2:17 pm IST

मुंबई: शहनाज गिल किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में रहती हैं। मुंबई: बिग बॉस के घर से अपना सफर शुरू करने वाली शहनाज़ ने आज पूरे देश के दिलों में अपनी जगह बना ली है। वो अपने गानों और फिल्मों के चलते खूब सुर्ख़ियों में रहती हैं। फैंस उनके हर अंदाज को खूब पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोविंग काफी ज्यादा है। अब हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिस वीडियो में एक्ट्रेस ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही है। एक्ट्रेस के इस लुक को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।

Actress Shehnaaz Gill Shared Beautiful Pictures In Green ...

वायरल हुआ वीडियो

Shehnaaz Gill Saree Look: ग्रीन साड़ी, बालों में गजरा, आखों में कजरा, बला  की खूबसूरत लग रही शहनाज गिल, तस्वीरें देखें मगर दिल थाम कर... | Shehnaaz  Gill Saree Look: Green ...

शहनाज गिल एक बार फिर ट्रेडिशनल लुक में दिखी, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शहनाज ग्रीन साड़ी में बालों में गजरा लगाए हुए हाथों में मैचिंग चूड़ी पहने हुए नजर आ रही है। जिसमें शहनाज बेहद सुंदर लग रही हैं। उनका ये इंडियन लुक इस वक्त खूब सुर्खियां बटोर रहा है। फैंस शहनाज के इस वीडियो को देख उनकी तारीफ़ कर रहे हैं। शहनाज का ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

शहनाज की कमाई

क्या आपको पता है कि सोशल मीडिया से शहनाज गिल लाखों कमाती है। दरअसल शहनाज की जो ब्रैंड वैल्यू बन चुकी है, उसकी वजह से वो कई सारी ऐड साइन करती हैं। शहनाज गिल के संग ममा अर्थ से लेकर कई तरह के ब्रैंड जुडे़ हैं। शहनाज गिल के इंस्टाग्राम पोस्ट पर गौर करेंगे तो तीसरा-चौथा किसी न किसी प्रोडक्ट से जुड़ा जरूर होता है।

करोड़ों में है शहनाज गिल का नेटवर्थ

ऐसे में जब शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन प्रोडक्ट्स की ऐड करती हैं तो उसके लिए काफी अच्छा रकम भी वसूलती हैं। एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शहनाज गिल की नेट वर्थ 3 करोड़ रुपए है। सिर्फ सोशल मीडिया के पोस्ट के जरिए ही नहीं बल्कि शहनाज इवेंट्स का प्रमोशन करके भी मोटी रकम कमाती है। अगर मीडिया रिपोर्ट पर गौर करें तो एक इंटस्टाग्राम पोस्ट के लिए शहनाज गिल करीब 8 लाख रुपये की फीस चार्ज करती हैं।

 

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags