September 28, 2024
  • होम
  • मनोरंजन
  • शहनाज ने पैपराजी संग क्लिक करवाई तस्वीरें, फिर जीता फैंस का दिल
शहनाज ने पैपराजी संग क्लिक करवाई तस्वीरें, फिर जीता फैंस का दिल

शहनाज ने पैपराजी संग क्लिक करवाई तस्वीरें, फिर जीता फैंस का दिल

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : August 27, 2022, 10:35 pm IST

मुंबई: पंजाब की कैटरीना कैफ और लाखों फैंस की चहेतीं अभिनेत्री शहनाज गिल अक्सर सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। कभी एक्ट्रेस के डिफरेंट लुक तो कभी उनकी मासूमियत फैंस का दिल जीत लेती है। अब शहनाज गिल का एक नया वीडियो सामने है, जिसमें वे किसी इवेंट में जाते हुए नजर आ रही हैं और कंप्लीट व्हाइट लुक में बिल्कुल बॉस लेडी वाइब्स दे रही हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में शहनाज गिल अपनी वैनिटी वैन से बाहर निकलते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस व्हाइट कोर्ट और पैंट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। बालों को कर्ल करते हुए शहनाज ने स्मोकी आई मेकअप अप्लाई किया है और वे किसी डीवा से कम नहीं लग रही हैं। वैनिटी वैन से बाहर निकलकर शहनाज ने पैप्स के लिए पोज भी दिए और कई सारी तस्वीरें भी क्लिक करवाई।

shehnaaz gill

नेचर के साथ की जमकर मस्ती

शहनाज गिल अक्सर मजेदार पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। इस बीच हाल ही में एक्ट्रेस ने एक वीडियो साझा किया। जिसमें वो प्रकृति की गोद में कुछ क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आई। इस वीडियो में शहनाज झरने के नीचे मेडिटेशन पोज करती हुई दिख रही है। वीडियो में शहनाज के साथ उनके भाई शहबाज भी नजर आए। सना वीडियो में डांस भी करती हुई दिखाई दे रही है। शहनाज ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा था, “प्रकृति को गहराई से देखो, तब आप जीवन को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे’। उनके इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

शहनाज का वर्कफ्रंट

एक्ट्रेस शहनाज गिल में फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का नाम अब कभी ईद कभी दिवाली नहीं बल्कि भाईजान होगा। इस फिल्म से शहनाज गिल बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। उनके फैंस उन्हें बड़ी स्क्रीन में देखने के लिए उत्सुक हैं।

 

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना

Tags