September 20, 2024
  • होम
  • प्रकृति की ख़ूबसूरती देख शहनाज का मन हुआ खुश, डांस कर शेयर किया पोस्ट

प्रकृति की ख़ूबसूरती देख शहनाज का मन हुआ खुश, डांस कर शेयर किया पोस्ट

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : August 26, 2022, 3:55 pm IST

मुंबई: शहनाज गिल इस वक्त जिंदगी को खुलकर और अपनी शर्तों पर जीती नजर आ रही है। शहनाज हमेशा से चाहती थीं कि वो बॉलीवुड में एक्ट्रेस बने और अब उनका ये सपना भी पूरा हो ही गया है। भले ही वो लीड रोल में नहीं है लेकिन एक्टिंग करियर की शुरुआत उन्होंने सलमान खान की फिल्म से कर ही ली है। सोशल मीडिया पर भी शहनाज काफी एक्टिव नजर आती हैं और अपने फैंस के लिए मजेदार वीडियो साझा करती रहती हैं अब शहनाज ने एक और खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में शहनाज प्रकृति की ख़ूबसूरती में खोई हुई नजर आ रही हैं। आइये आपको बताते हैं शहनाज़ के इस वीडियो के बारे में।

शेयर किया वीडियो

शहनाज गिल अक्सर मजेदार पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। इस बीच हाल ही में एक्ट्रेस ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो प्रकृति की गोद में कुछ क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो में शहनाज झरने के नीचे मेडिटेशन पोज करती हुई दिख रही है। वीडियो में शहनाज के साथ उनके भाई शहबाज भी नजर आ रहे हैं। सना वीडियो में डांस भी करती हुई दिखाई दे रही है। शहनाज ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, “प्रकृति को गहराई से देखो, तब आप जीवन को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे’। उनके इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

शहनाज का वर्कफ्रंट

एक्ट्रेस शहनाज गिल में फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का नाम अब कभी ईद कभी दिवाली नहीं बल्कि भाईजान होगा। इस फिल्म से शहनाज गिल बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। उनके फैंस उन्हें बड़ी स्क्रीन में देखने के लिए उत्सुक हैं।

 

 

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन