September 28, 2024
  • होम
  • मनोरंजन
  • शहनाज गिल का पसंदीदा फल है ये, वीडियो हुआ वायरल
शहनाज गिल का पसंदीदा फल है ये, वीडियो हुआ वायरल

शहनाज गिल का पसंदीदा फल है ये, वीडियो हुआ वायरल

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : July 10, 2022, 4:53 pm IST

मुंबई: बिग बॉस 13 के बाद से ही शहनाज लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। शो के बाद अभिनेत्री अपने बॉडी ट्रांसफोर्मेशन को लेकर ट्रोल हुई थी। उनके ट्रांसफोर्मेशन को फैंस ने खूब पसंद किया। उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। बता दें बिगबॉस में आते ही शहनाज ने धूम मचा दी थी और ऐसी फैंस फॉलोइंग हासिल की आज भी दर्शक उन्हें उतना ही प्यार दे रहे हैं।

अब शहनाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में शहनाज गिल ने अपने यूट्यूब चैनल पर ‘अनुमान लगाइए कि, मैं कहां पर इंटरव्यू दे रही हूं’ पार्ट 2 का वीडियो साझा किया है। शहनाज वीडियो में बहुत क्यूट लग रही हैं। फैंस इस वीडियो पर अपनी खूब प्रतिक्रियां दे रहे हैं। इस दौरान शहनाज से कई सवाल भी पूछे जाते हैं। तो आपको बताते हैं इन पर शहनाज का क्या जवाब होता है।

वायरल हुआ वीडियो

दरअसल, शहनाज गिल ने अपने यूट्यूब चैनल पर ‘अनुमान लगाइए कि, मैं कहां पर इंटरव्यू दे रही हूं’ पार्ट 2 का वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अपने स्टाइलिस्ट के द्वारा पूछे गए रैपिड सवालों के जवाब देती हैं। वीडियो की शुरुआत बेडरूम से होती है, जहां शहनाज बैठकर पानी पी रही होती हैं। फेवरेट कलर पूछने पर एक्ट्रेस कहती हैं ‘पर्पल’, उन्होंने फेवरेट कोरियन फूड में ‘सुशी’ का नाम लिया है। इसके बाद शहनाज अपने बाथरूम की ओर जाती हैं।

शहनाज का पसंदीदा फल क्या है ?

जब शहनाज गिल से पूछा जाता है कि, उनका फेवरेट फ्रूट कोन सा है, तब बाथटब की ओर जाते हुए बताती हैं – ‘लीची।’ वो कहती हैं लीची उनकी तरह है, जैसे वह अपनी फेवरेट हैं। इसके बाद वह बाथटब में खूब मस्ती करती नजर आती हैं। बाद में वह बाथटब से उठकर बाथरूम में खड़ी होकर अपने स्टाइलिस्ट Ken Ferns की मिमिक्री करने लगती हैं। उनका ये वीडियो फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस दौरान शहनाज रेड ड्रेस में बेहद सुंदर लग रही हैं। शहनाज ने अपने फनी वीडियो से अपने फैंस का संडे मजेदार बना दिया है।

 

Heart Attack: इतने घंटे जरूर सोएं, आ सकता है हार्ट अटैक

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: यही बनेंगी दयाबेन, मेकर्स ने किया कन्फर्म

Tags