September 28, 2024
  • होम
  • मनोरंजन
  • अमेरिकन सिंगर टेलर के गानें में शहनाज़ ने लगाए ठुमके, फैंस ने कहा वाह! वाह!
अमेरिकन सिंगर टेलर के गानें में शहनाज़ ने लगाए ठुमके, फैंस ने कहा वाह! वाह!

अमेरिकन सिंगर टेलर के गानें में शहनाज़ ने लगाए ठुमके, फैंस ने कहा वाह! वाह!

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : July 14, 2022, 7:34 pm IST

मुंबई: बिग बॉस 13 के बाद से ही शहनाज लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। शो के बाद अभिनेत्री अपने बॉडी ट्रांसफोर्मेशन को लेकर ट्रोल हुई थी। उनके ट्रांसफोर्मेशन को फैंस ने खूब पसंद किया। उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। बता दें बिगबॉस में आते ही शहनाज ने धूम मचा दी थी और ऐसी फैन फॉलोइंग हासिल की आज भी दर्शक उन्हें उतना ही प्यार दे रहे हैं। अब शहनाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शहनाज़ अमेरिकन सिंगर टेलर के गानें में डांस करती नजर आ रही है। फैंस शहनाज़ के इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

शहनाज़ का नया वीडियो हुआ वायरल

पंजाब की कैटरीना कैफ यानी शहनाज गिल अपने चुलबुले अंदाज से लोगों को दिल जीतने का मौका कभी नहीं छोड़ती है। शहनाज अक्सर अपने फोटो और वीडियो से फैंस को हैरान कर देती हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपनी फोटो साझा करती रहती हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है जिसमें शहनाज पॉपुलर अमेरिकन सिंगर टेलर स्विफ्ट के ‘ब्लैंक स्पेस’ गाने पर बेहतरीन डांस मूव्स करती नजर आ रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस कैप्शन में लिखती हैं “ओ माय गॉड, ये कौन है #shehnaazgil। फैंस शहनाज़ के इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही शहनाज़ की इस वीडियो में जमकर लाइक एंड कमेंट कर रहे हैं।

‘कभी ईद कभी दिवाली’ अपडेट

फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ को लेकर काफी अपडेट सामने आ रहे हैं। फिल्म की कास्ट में भी कई बार फेरबदल किये गए हैं। अब जानकारी मिली थी कि एक्ट्रेस शहनाज गिल में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का नाम अब कभी ईद कभी दिवाली नहीं बल्कि भाईजान होगा। इस फिल्म से शहनाज गिल बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। उनके फैंस उन्हें बड़ी स्क्रीन में देखने के लिए उत्सुक हैं।

 

पाक के जासूस पत्रकार पर बवाल, हामिद अंसारी ने कहा- मैंने न बुलाया ना ही कभी…

Tags