September 28, 2024
  • होम
  • मनोरंजन
  • गुरु रंधावा के साथ शहनाज ने किया खूब डांस, वायरल हुआ वीडियो
गुरु रंधावा के साथ शहनाज ने किया खूब डांस, वायरल हुआ वीडियो

गुरु रंधावा के साथ शहनाज ने किया खूब डांस, वायरल हुआ वीडियो

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : October 24, 2022, 3:16 pm IST

मुंबई: शहनाज गिल किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री को फिल्म प्रोड्यूसर-एक्टर कृष्ण कुमार की दिवाली पार्टी में देखा गया। इस पार्टी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में शहनाज पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के साथ दिख रही है। दोनों एक दूसरे का हाथ थामे दिख रहे हैं। गुरु और शहनाज इस वीडियो में जमकर डांस भी कर रहे हैं। फैंस दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद कर रहे हैं। उनकी ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। फैंस इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फैंस को शहनाज का ये अंदाज बेहद पसंद आ रहा है।

शहनाज की कमाई

क्या आपको पता है कि सोशल मीडिया से शहनाज गिल लाखों कमाती है। दरअसल शहनाज की जो ब्रैंड वैल्यू बन चुकी है, उसकी वजह से वो कई सारी ऐड साइन करती हैं। शहनाज गिल के संग ममा अर्थ से लेकर कई तरह के ब्रैंड जुडे़ हैं। शहनाज गिल के इंस्टाग्राम पोस्ट पर गौर करेंगे तो तीसरा-चौथा किसी न किसी प्रोडक्ट से जुड़ा जरूर होता है।

करोड़ों में है शहनाज गिल का नेटवर्थ

ऐसे में जब शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन प्रोडक्ट्स की ऐड करती हैं तो उसके लिए काफी अच्छी रकम भी वसूलती हैं। एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शहनाज गिल की नेट वर्थ 3 करोड़ रुपए है। सिर्फ सोशल मीडिया के पोस्ट के जरिए ही नहीं बल्कि शहनाज इवेंट्स का प्रमोशन करके भी मोटी रकम कमाती है। अगर मीडिया रिपोर्ट पर गौर करें तो एक इंटस्टाग्राम पोस्ट के लिए शहनाज गिल करीब 8 लाख रुपये की फीस चार्ज करती हैं।इस तरह से शहनाज अपनी जिंदगी रानी की तरह जीती हैं।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags