September 28, 2024
  • होम
  • मनोरंजन
  • एक फैन ने की शहनाज के साथ छेड़छाड़, वीडियो में दिखा सच, नेटिजन्स ने कहा..
एक फैन ने की शहनाज के साथ छेड़छाड़, वीडियो में दिखा सच, नेटिजन्स ने कहा..

एक फैन ने की शहनाज के साथ छेड़छाड़, वीडियो में दिखा सच, नेटिजन्स ने कहा..

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : October 10, 2022, 5:52 pm IST

मुंबई: Shehnaaz Gill Viral Video: बिग बॉस के घर से अपना सफर शुरू करने वाली शहनाज़ ने आज पूरे देश के दिलों में अपनी जगह बना ली है। वो अपने गानों और फिल्मों के चलते खूब सुर्ख़ियों में रहती हैं। फैंस उनके हर अंदाज को खूब पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोविंग काफी ज्यादा है। अब हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शहनाज का एक फैन उनके साथ छेड़छाड़ की। क्या है पूरी खबर बताते है आपको।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

वीडियो क्रेडिट – Viral Bhayani

वायरल हुआ शहनाज का वीडियो

बिग बॉस के बाद शहनाज गिल ने अपनी अलग ही पहचान बना ली है। आज लोग उनकी एक झलक देखने के लिए तरसते हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शहनाज उनके फैंस के साथ सेल्फी क्लिक करती हुई दिख रही हैं। लेकिन अचानक कुछ ऐसा होता है जिससे वो चौंक जाती हैं।

आखिर ऐसा क्या हुआ ?

जब शहनाज के फैन उनके साथ सेल्फी खींचवाने आ रहे थे। तब एक फैन फोटो क्लिक करवाने के लिए शहनाज के करीब आकर उनको पकड़ने की कोशिश करता है, हालांकि इस दौरान शहनाज थोड़ा पीछे हट जाती हैं। जिसके बाद वो शख्स शहनाज से सॉरी भी बोलता है। बता दें ,हाल ही में करीना कपूर के साथ भी एक ऐसी ही सिचुएशन हुई टी। जिसमें एयरपोर्ट पर उनके साथ एक फैन ने बदसलूकी करने की कोशिश की थी। अब इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ‘ओ भाई थोड़ा तमीज से तेरी फ्रेंड नहीं है वो’। सोशल मीडिया यूजर शहनाज की इस वीडियो में तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

 

YRKKH: अभिमन्यु जाएगा मुंबई, क्या एक दूसरे को भुलाकर आगे बढ़ पाएंगे अभिरा

Adipurush: अभी भी अपनी गलती सुधार सकते हैं मेकर्स, बशर्ते..

Tags