September 28, 2024
  • होम
  • मनोरंजन
  • लाल ड्रेस पहन शहनाज ने जीता फैंस का दिल, जरूर देखे अभिनेत्री का वीडियो
लाल ड्रेस पहन शहनाज ने जीता फैंस का दिल, जरूर देखे अभिनेत्री का वीडियो

लाल ड्रेस पहन शहनाज ने जीता फैंस का दिल, जरूर देखे अभिनेत्री का वीडियो

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : July 17, 2022, 11:28 pm IST

मुंबई: बिग बॉस 13 के बाद से ही शहनाज लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। शो के बाद अभिनेत्री अपने बॉडी ट्रांसफोर्मेशन को लेकर ट्रोल हुई थी। उनके ट्रांसफोर्मेशन को फैंस ने खूब पसंद किया। उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। बता दें बिगबॉस में आते ही शहनाज ने धूम मचा दी थी और ऐसी फैन फॉलोइंग हासिल की आज भी दर्शक उन्हें उतना ही प्यार दे रहे हैं। शहनाज गिल को आज यानी रविवार को मुंबई के लोकप्रिय महबूब स्टूडियो में स्पॉट किया गया है l इस अवसर पर वह काफी खुश नजर आई। बता दें, शहनाज गिल शूटिंग में गई थी। अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

लाल कलर की ड्रेस पहन फैंस का जीता दिल

बिग बॉस 13 में नजर आ चुकी शहनाज गिल इस अवसर पर लाल कलर की ड्रेस में नजर आई l इसके अलावा उन्होंने अपने बाल खोल रखे थें और उन्होंने ट्रांसपेरेंट ब्लॉक पॉइंटेड टो सैंडल पहनी थी।वह पैपराजी से लगातार बातें कर मुस्कुरा रही थीl

शहनाज को देख फैंस के छलके आंसू

शहनाज गिल हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची थीं। इवेंट से शहनाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो में शहनाज इवेंट से बाहर निकलते वक्त दो इमोशनल फैंस को हग करते हुए नजर आई थीं।

‘कभी ईद कभी दिवाली’ अपडेट

फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ को लेकर काफी अपडेट सामने आ रहे हैं। फिल्म की कास्ट में भी कई बार फेरबदल किये गए हैं। अब जानकारी मिली थी कि एक्ट्रेस शहनाज गिल में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का नाम अब कभी ईद कभी दिवाली नहीं बल्कि भाईजान होगा। इस फिल्म से शहनाज गिल बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। उनके फैंस उन्हें बड़ी स्क्रीन में देखने के लिए उत्सुक हैं।

 

महाराष्ट्र: पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय पहुंचे संजय राउत, कहा- जिंदगी में कभी गलत काम नहीं किया

Tags