September 28, 2024
  • होम
  • मनोरंजन
  • शहनाज गिल ने ऐसी बात बोली कि आयुष्मान खुराना के नहीं रुके आंसू
शहनाज गिल ने ऐसी बात बोली कि आयुष्मान खुराना के नहीं रुके आंसू

शहनाज गिल ने ऐसी बात बोली कि आयुष्मान खुराना के नहीं रुके आंसू

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : December 2, 2022, 5:41 pm IST

मुंबई : शहनाज गिल ने अपने टॉक शो की शुरुआत राजकुमार राव के साथ की थी। अब शहनाज के टॉक शो में आयुष्मान खुराना की एंट्री हुई। दोनों ने टॉक शो में बहुत सारी बातचीत की। इस दौरान अभिनेत्री ने आयुष्मान खुराना से कहा कि उनकी जिंदगी में काफी सारे इमोशनल पल आए हैं लेकिन उन्होंने इस बारे में किसी को नहीं बताया है। क्योंकि लोगों को लगता है कि सिम्पथी लेने के लिए ये सब कर रही हैं। इतना कहने के बाद शहनाज खुद के इमोशन्स को रोक नहीं पाती है और रोने लगती है। शहनाज को देखकर आयुष्मान भी भावुक हो जाते हैं।

क्या बोलीं शहनाज गिल?

शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को फैंस की ओर से बेपनाह प्यार मिला। अब हाल ही में अभिनेत्री ने अपना चैट शो ‘देशी वाइब्स विद शहनाज गिल’ लांच किया है। शो के एपिसोड में आयुष्मान खुराना को भी निमंत्रण किया गया। इस दौरान दोनों ने काफी सारी बातचीत भी की। बातचीत के दौरान आयुष्मान, शहनाज से कहते हैं- “आप बहुत हिम्मती लड़की हैं क्योंकि आप जो बोलना चाहती हैं कह देती हैं।” इसके जवाब में शहनाज कहती हैं कि अब वो अपने इमोशन्स दिखाने से बचती हैं।

इमोशनल हुई शहनाज

शहनाज कहती है – “मेरी जिंदगी में बहुत इमोशनल मोमेंट आए हैं लेकिन मैं कभी किसी को इस बारे में नहीं बताती हूं। क्योंकि लोगों को लगता है कि मैं ये सिम्पथी बटोरने के लिए करती हूँ। इतना कहने के बाद शहनाज फूट-फूट कर रोने लगी। फिर शहनाज खुद से पूछती हैं- “मैं आखिर क्यों रो रही हूं।” शहनाज को रोता देखकर आयुष्मान भी भावुक हो जाते हैं।

शहनाज की कमाई

क्या आपको पता है कि सोशल मीडिया से शहनाज गिल लाखों कमाती है। दरअसल शहनाज की जो ब्रैंड वैल्यू बन चुकी है, उसकी वजह से वो कई सारी ऐड साइन करती हैं। शहनाज गिल के संग ममा अर्थ से लेकर कई तरह के ब्रैंड जुडे़ हैं। शहनाज गिल के इंस्टाग्राम पोस्ट पर गौर करेंगे तो तीसरा-चौथा किसी न किसी प्रोडक्ट से जुड़ा जरूर होता है।

 

 

रक्षाबंधन: बहनों को गोल गप्पे खिलाते दिखे अक्षय, वीडियो हुआ वायरल

Tags