September 28, 2024
  • होम
  • मनोरंजन
  • शहनाज के फैंस को बॉडीगार्ड ने दिया धक्का, लगाई बुरी तरह क्लास
शहनाज के  फैंस को बॉडीगार्ड ने दिया धक्का, लगाई बुरी तरह क्लास

शहनाज के फैंस को बॉडीगार्ड ने दिया धक्का, लगाई बुरी तरह क्लास

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : November 19, 2022, 9:55 pm IST

मुंबई: शहनाज गिल किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में रहती हैं। फैंस उन्हें हर अंदाज में देखना पसंद करते हैं। शहनाज आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। बिग बॉस फेम शहनाज गिल की गजब की फैन फॉलोविंग हैं। शहनाज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर उनकी एक के बाद एक तस्वीर या वीडियो वायरल होती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस दुबई पहुंची थी। जैसे ही अभिनेत्री वहां पहुंची उन्हें उनके फैंस ने घेर लिया। हर कोई शहनाज के साथ फोटोज खींचवाना चाहता था।

बॉडीगार्ड पर शहनाज ने किया गुस्सा

शहनाज के साथ तस्वीर खींचवाने के लिए फैंस की भीड़ इतनी बढ़ गई कि उनके बॉडीगार्ड तक परेशान हो गए। उन्होंने सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए लोगों को साइड किया। इस दौरान उनकी एक फैन को धक्का लग गया, जिसके बाद अभिनेत्री ने अपने बॉडीगार्डस पर खूब गुस्सा किया। एक्ट्रेस का ये अंदाज फैंस को बहुत पसंद आया। हर ,कोई उनकी तारीफ़ कर रहा है।

वीडियो हुआ वायरल

सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि नेटिजन्स भी शहनाज की तारीफ़ कर रहे हैं। इसके अलावा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें शहनाज से मिलने के लिए एक फैन ने 16 घंटों का सफर तय किया। वो एक्ट्रेस को देखकर इतनी भावुक हो गई कि अपने आंसू को नहीं रोक पाई।

करोड़ों में है शहनाज गिल का नेटवर्थ

ऐसे में जब शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन प्रोडक्ट्स की ऐड करती हैं तो उसके लिए काफी अच्छी रकम भी वसूलती हैं। एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शहनाज गिल की नेट वर्थ 3 करोड़ रुपए है। सिर्फ सोशल मीडिया के पोस्ट के जरिए ही नहीं बल्कि शहनाज इवेंट्स का प्रमोशन करके भी मोटी रकम कमाती है। अगर मीडिया रिपोर्ट पर गौर करें तो एक इंटस्टाग्राम पोस्ट के लिए शहनाज गिल करीब 8 लाख रुपये की फीस चार्ज करती हैं।इस तरह से शहनाज अपनी जिंदगी रानी की तरह जीती हैं।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags